Published : Aug 06, 2020, 10:56 AM ISTUpdated : Aug 06, 2020, 12:28 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में अभी कोरोना वायरस का कहर फैला हुआ है। इस वायरस को फैलाने का जिम्मेदार चीन को माना जाता है। दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या जहां करोड़ों में है वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक कोरोना वायरस का इलाज नहीं मिल पाया है। दुनिया के कई देश इसके वैक्सीन को ढूंढने में जुटे हैं। कई ने इसे ढूंढ निकालने का दावा भी किया है लेकिन पक्के तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता। अब चीन से एक और बुरी खबर सामने आई है। चीन के दो राज्यों में एक नए किस्म का वायरस फ़ैल रहा है। कुछ ही दिनों में इस वायरस ने 7 लोगों को मार दिया है। साथ ही तेजी से इससे संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस खबर ने दुनिया में लोगों को और भी डरा दिया है।
कोरोना वायरस के बाद अब चीन से एक और बुरी खबर सामने आई है। अब चीन के दो राज्यों में कोरोना के बाद एक और नया वायरस फ़ैल रहा है। ये वायरस कोरोना की ही तरह जानलेवा होता है। लेकिन अंतर ये है कि वायरस कीड़े के काटने से इंसान को होता है।
28
इस वायरस का नाम हुईयांगशान बनयांगवायरस (Huaiyangshan banyangvirus) है। इसे आम बोलचाल की भाषा में SFTS कहते हैं। ये टीक के काटने से इंसान में होता है।
38
SFTS वायरस के बारे में कहा जाता है कि ये टीक के काटने से इंसान के शरीर में आ जाता है। इसके बाद इंसान को संक्रमित कर देता है। इसके बाद शख्स को बुखार और खांसी आती है।
48
इस वायरस को जानलेवा इस लिए कहा जाता है क्यूंकि होते ही पीड़ित की बॉडी के ब्लड प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। इसके कारण शख्स की कमजोरी बढ़ने लगती है और इससे उसकी मौत तक हो जाती है।
58
ग्लोबल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, अभी तक SFTS वायरस के कारण चीन में 7 लोग मारे जा चुके हैं और करीब 60 से अधिक लोग संक्रमित हैं। कोरोना की ही तरह ये वायरस भी एक संक्रमित से दूसरे को होता है।
68
SFTS वायरस इससे पहले 2011 में चीन में फैला था। लेकिन उसके बाद इसपर कंट्रोल पा लिया गया था। लेकिन अब कोरोना के दौर में नया वायरस फ़ैल रहा है।
78
जेझियांग यूनिवर्सिटी के डॉक्टर शेंग जिफांग के मुताबिक, ये वायरस एक संक्रमित से दूसरे के बीच खून के जरिये फैलता है। डॉक्टर्स ने इसे लेकर चेतावनी भी दी कि खटमल के काटने से ये वायरस फ़ैल रहा है।
88
चीन के अलावा ये वायरस जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ताइवान में भी फ़ैल रहा है। धीरे-धीरे ये वायरस पूरी दुनिया में फ़ैल सकता है। अगर जल्द इसपर कंट्रोल नहीं पाया गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News