10 दिन की बेटी को हुआ सर्दी-जुकाम, बेरहम मां ने कोरोना समझ टॉयलेट में फेंका
हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। दुनिया के कई देशों ने बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है तो कई देशों में उनकी पूरी तरह जांच की जा रही है। उसके बाद ही लोगों को देश में एंट्री दी जा रही है। इस बीच चीन में जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई है, वहां स्थिति और भी बुरी बताई जा रही है। कई लोगों की जान जाने से इस वायरस के कारण चीन में लोग काफी डरे हुए हैं। चीन के सिचुआन से एक खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां पब्लिक टॉयलेट से एक 10 दिन की बच्ची मिली। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने कोरोना वायरस होने के डर से उसे बाथरूम में छोड़ दिया था।
Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2020 9:55 AM IST / Updated: Mar 14 2020, 01:45 PM IST
चीन में कोरोना वायरस से लोग काफी आतंकित हैं। दुनियाभर में इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें चीन में ही हुई है।
लोग इस वायरस से ग्रस्त इंसानों से दूर ही रह रहे हैं। ऐसे में एक मां को जब शक हुआ कि उसकी नवजात बच्ची को ये वायरस है, तो बिना जांच करवाए उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया।
मामला चीन के सिचुआन प्रांत के मियानयांग शहर का है ,यहां रहने वाले झाओ नाम के शख्स ने पब्लिक टॉयलेट में रोती बच्ची को देखा।
झाओ पब्लिक टॉयलेट यूज करने गए थे। तभी उन्हें बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने एक क्यूबिकल में झांका तो वहां एक बच्ची पड़ी थी।
बता दें, बच्ची के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। बच्ची ठंड से ठिठुर रही थी।
शख्स ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। साथ बच्ची को गर्म कपड़े में लपेटा गया।
पुलिस ने बच्ची को मियानयांग शहर के कोरोना क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाया। जहां उसकी जांच की गई।
पुलिस को शक है कि उसे कोरोना वायरस के कारण उसकी मां छोड़ गई। लेकिन जांच में कंफर्म हुआ कि बच्ची वायरस से संक्रमित नहीं है।
बच्ची को जब डॉक्टर के पास लाया गया, तब उसकी बॉडी का टेम्पेरेचर काफी कम था। साथ ही उसकी बॉडी में पानी की कमी भी थी।
अब डॉक्टर्स की देखरेख में बच्ची का इलाज होने के बाद उसे अनाथाश्रम भेज दिया गया है। बता दें कि चीन में अगर कोई माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे अकेले छोड़ दे तो उसे पांच साल तक की सजा सुनाई जा सकती है।