Published : Feb 14, 2020, 02:24 PM ISTUpdated : Feb 14, 2020, 03:11 PM IST
नॉर्थ कोरिया: दुनिया भर में कोविड 19 का आतंक देखने को मिल रहा है। सारे देश चीन से लौटे अपने नागरिकों की मेडिकल जांच करवा रहे हैं। अगर इस वायरस का संदिग्ध मिल रहा है तो उसका इलाज करवाया जा रहा है। लेकिन नॉर्थ कोरिया में ऐसा नहीं है। वहां के क्रूर तानाशाह किम जोंग इस वायरस से काफी डरा हुआ है। इस कारण चीन से लौटे लोगों का इलाज करवाने की जगह वो उन्हें मार दे रहा है। बता दें कि चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये वायरस आज दुनिया के 28 देशों तक पहुंच गया है। अभी तक इससे हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 हजार से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हैं। हालांकि नॉर्थ कोरिया ने आधिकारिक रूप से एक भी मरीज की पुष्टि नहीं की है।
नॉर्थ कोरिया के तानशाह ने अपने शासन में ऐसे कई नियम बना रखे हैं, जो उसकी तानशाही को कायम रखते हैं।
210
इस देश के नागरिकों को कई तरह के अधिकार नहीं हैं। इनमें अपने विचार व्यक्त करने से लेकर छोटी सी गलती पर मौत की सजा तक शामिल है।
310
पूरी दुनिया कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर उन्हें संक्रमण से मुक्त करने की कोशिश कर रहा लेकिन इस देश में अलग ही धारा बह रही है।
410
यहां किम जोंग ने वायरस से संक्रमित लोगों पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया है। वैसे तो इस देश से काफी कम ही जानकारी बाहर आ पाती है, लेकिन हाल ही में ऐसी एक खबर सामने आई।
510
जानकारी के मुताबिक, इस वायरस के शक में एक अधिकारी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। लेकिन इस शख्स ने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल कर लिया।
610
इसके बाद उसे गोली मार दी गई। ये शख्स कुछ दिनों पहले ही चीन से लौटा था। उसे सबसे अलग रखा गया था। लेकिन फिर उसे वायरस को फैलाने के जुर्म में दोषी पाया गया।
710
जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। ताकि आगे वो वायरस ना फैला पाए।
810
इसके अलावा एक अन्य अधिकारी को बिना बताए चीन जाने के कारण देश से निकाल दिया गया है। उसे वापस देश ना आने का आदेश दिया गया है।
910
खबर तो ऐसी भी आ रही है कि नॉर्थ कोरिया में कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है और इसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।