Published : Apr 18, 2020, 01:48 PM ISTUpdated : Apr 18, 2020, 07:13 PM IST
कोरोना वायरस इंसानों में कैसे फैला, इसे लेकर अभी रिसर्च चल ही रहा है। इतना तय है कि पहली बार यह वायरस चीन के हुबेई प्रोविन्स के वुहान के वेट मार्केट से फैला, जहां वाइल्ड एनिमल्स के मीट का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि इंसानों में यह वायरस किस जीव के जरिए फैला। पहले कहा जा रहा था कि यह चमगादड़ों के जरिए फैला। यह भी कहा गया कि वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में चमगादड़ों पर एक्सपेरिमेंट किए जा रहे थे। बाद में कहा जाने लगा कि कोरोना वायरस पैंगोलिन्स के जरिए लोगों में फैला। कुछ वैज्ञानिकों का कहना था कि यह वायरस कुत्तों, चमगादड़ों, सांपों, चूहों और दूसरे पालतू जानवरों के जरिए भी फैल सकता है। बहरहाल, इस बात को मान लिया गया कि चमगादड़ों के जरिए यह वायरस काफी फैला। लेकिन अब एक स्टडी में यह दावा किया जा रहा है कि यह वायरस आवारा कुत्तों के जरिए फैला है। कनाडा के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस के जीनोम का विश्लेषण किया है और कहा है कि यह कुत्तों के जरिए फैल सकता है। लेकिन इसकी यह कह कर आलोचना की जा रही है कि स्टडी के लिए शोधकर्ताओं के पास पर्याप्त डाटा उपलब्ध नहीं था। द रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेन्शन ऑफ क्रुअल्टी टू एनिमल्स (RSPCA) की चीफ वेटनरी ऑफिसर कैरोलिन एलेन ने कहा है कि यह सिर्फ एक थ्योरी है, जिसके पीछे अभी कोई ठोस प्रमाण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को साबित कर पाना संभव नहीं है कि कुत्तों के जरिए कोरोना वायरस फैला है। उनका कहना है कि लोग अपने पालतू कुत्तों को नहीं भगाएं और स्ट्रे डॉग्स को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्टडी का एनिमल वेलफेयर पर बहुत खराब असर पड़ सकता है, वहीं यह रिपोर्ट भी प्रामाणिक नहीं है। बहरहाल, इस पेपर को लिखने वाले ओटावा यूनिवर्सिटी के बायोलॉजिस्ट शुहुआ शिया ने कहा है कि उन्होंने इस आधार पर यह स्टडी की है कि कोरोना वायरस पहले चमगादड़ों में फैला और फिर कुत्तों ने उन चमगादड़ों को खाया, जिससे यह लोगों में भी फैलने लगा। इस थ्योरी को लेकर अभी साइंटिस्ट्स में अलग-अलग राय है। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।
शोध में आवारा कुत्तों को कोरोान फैलाने के लिए जिम्मेदार बताया गया है। इससे इन कुत्तों पर खतरा बढ़ सकता है। इसे लेकर एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट्स ने लोगों को आगाह किया है।
210
यह भी कहा गया कि कोरोना वायरस पैंगोलिन्स के जरिए लोगों में फैला, लेकिन इसे भी पूरी तरह प्रामाणिक नहीं माना गया।
310
बहुत से वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्टडी अनुमान पर ज्यादा आधारित है, इसके लिए डाटा बहुत कम उपलब्ध है। ऐसे में, इस तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से स्ट्रे डॉग्स का जीवन खतरे में पड़ सकता है।
410
पहले कोरोना वायरस फैलाने के लिए चमगादड़ों को जिम्मेदार मान गया।
510
कोरोना वायरस चमगादड़ों से फैला है, इसे लेकर भी साइंटिस्ट्स ने काफी एक्सपेरिमेंट किए।
610
पैंगोलिन्स पर भी साइंटिस्ट्स ने काफी एक्सपेरिमेंट किए, लेकिन इसका पता नहीं लग सका कि आखिर कोरोना इंसानों में कैसे फैलता है।
710
कुछ वैज्ञानिकों का मानना था कि चूहों के जरिए भी लोगों में कोरोना फैल सकता है। चूहों पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट इस बात का पता लगाने के लिए किए गए।
810
डॉग लवर इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि कुत्तों से कोरोना फैल सकता है। दुनिया में कुत्तों से प्यार करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। ये इंसान के सबसे भरोसेमंद दोस्त होते हैं।
910
एनिमल वेलफेयर के लिए काम करने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने कुत्तों को नहीं भगाएं और उनकी देख-रेख करें। कुत्तों से कोरोना नहीं फैलता है।
1010
एक समय तो यह भी चर्चा जोरों पर थी कि सांपों से भी कोरोना का वायरस फैल सकता है, लेकिन यह महज एक अनुमान था।