नाक पर बैठी मक्खी मारने के चक्कर में बेघर हुआ शख्स, तेज धमाके में उड़ा डाली घर की छत

हटके डेस्क: हादसे तो कभी भी हो सकते हैं। लेकिन क्या एक छोटी सी मक्खी किसी को बेघर कर सकती है? शायद आप कहेंगे कि एक मक्खी आखिर किसी का घर कैसे छीन सकती है? लेकिन ऐसा हुआ है। जी हां, मक्खी के कारण फ्रांस में रहने वाला एक शख्स बेघर हो गया और अब उसे अपने गांव में एक दूसरे शख्स के घर रहना पड़ रहा है। इस छोटे से जीव ने शख्स को इतना इरिटेट कर दिया कि उसे मारने के चक्कर में उसने अपना घर ही धमाके में उड़ा दिया। धमाका ऐसा था कि शख्स के घर की किचन और आधी छत उड़ गई। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 7, 2020 8:09 AM IST

17
नाक पर बैठी मक्खी मारने के चक्कर में बेघर हुआ शख्स, तेज धमाके में उड़ा डाली घर की छत

मामला फ़्रांस के डोरडोगने से सामने आया, जहां एक शख्स को मक्खी ने इतना परेशान कि उसे अपने घर से ही हाथ धोना पड़ा। 

27

रात को जब शख्स खाने गया, तभी उसके कमरे में एक छोटी सी मक्खी आ गई। ये उसके कमरे में आ गई। 
 

37

बार-बार मक्खी आकर शख्स के नाक पर आकर बैठ जा रही थी। वो उसे उड़ाने की कोशिश करता रहा लेकिन वो उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। 

47

उसे भगाने के चक्कर में 80 साल के इस पेंशनर ने इलेक्ट्रिक रैकेट उठाया और इससे मक्खी भगाने की कोशिश करने लगा। 
 

57


इस दौरान वो किचन तक चला गया। उसे अहसास ही नहीं हुआ कि किचन में गैस लीक हो रही है। वो मक्खी भगाने में इतना खोया था कि अचानक रैकेट लीक हो रहे गैस के नजदीक चला गया। 
 

67

इस दौरान रैकेट और गैस के बीच रिएक्शन हुआ और वहां जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में शख्स के घर की किचन उड़ गई। 

77

साथ ही उसका हाथ भी इस धमाके में जल गया। उसके घर की आधी छत उड़ गई। अभी शख्स अपने पड़ोस में दूसरे घर में रह रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos