Published : Jul 25, 2020, 10:08 AM ISTUpdated : Jul 25, 2020, 01:24 PM IST
हटके डेस्क: आज तक आपने लड़कों को लड़कियों को देखकर घूरते देखा होगा। कभी मनचले लड़के लड़कियों को घूरकर परेशान कर देते हैं। तो कभी लड़कियां इनसे परेशान होकर उन्हें थप्पड़ तक मार देती हैं। लेकिन कभी आपने किसी भालू को लड़की को छेड़ते देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भालू काफी वायरल हो रहा है। इस भालू की कमजोरी है खूबसूरत लड़कियां। ये भालू जहां कहीं खूबसूरत लड़कियां देखता है वहीं उनके साथ चिपकने लगता है। आमतौर पर लोग भालू से दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं ये भालू लड़कियों के पास जा-जाकर उनसे किस मांगता है। सोशल मीडिया पर इसकी हरकतें तेजी से वायरल हो रही है।
इंटरनेशनल मीडिया में इन दिनों ये काला भालू छाया हुआ है। इसे सबसे पहले एक मेक्सिकन हाइकर के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया था।
28
इसके कुछ ही दिनों बाद इस भालू को एक और महिला से चिपकते देखा गया। इस बार इस भालू ने चिपिंक इकोलॉजिकल पार्क में आई टूरिस्ट के साथ मस्ती करते देखा गया।
38
भालू ने ना सिर्फ महिला को पीछे से पकड़ा बल्कि उसके पैर में छिपकर उसे सूंघा। आमतौर पर भालू इतने फ्रेंडली नहीं होते।
48
जब महिला ने भालू से खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो भालू उसके पैरों में लिपट गया। इस फ्रेंडली भालू को इसके बाद उदास होते देखा गया।
58
चिपिंक इकोलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से ये भालू लड़कियों के साथ काफी फ्रेंडली होते नजर आ रहे हैं। वो टूरिस्ट्स के नजदीक पहुंच जा रहे हैं।
68
खासकर ये भालू लड़कियों से कुछ ज्यादा ही चिपक रहा है। ये उनके नजदीक चला जाता है और फिर उनके साथ गले लगने या उन्हें चूमने की कोशिश करने लगता है।
78
भालूओं की इस हरकत पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि हो सकता है कि ये भालू इंसानों को अपना दोस्त मानना शुरू कर दिया है। लेकिन इंसान को सतर्क रहने की जरुरत है।
88
भालू कभी भी मूड बदल सकते हैं। हो सकता है ये अभी फ्रेंडली हो रहे हो। लेकिन कुछ देर में ये अटैक भी कर सकते हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News