10 मिनट में काले से गोरा करने का दावा करता है ये प्रॉडक्ट, लोगों ने कहा- 'चुड़ैल के खून' से तैयार होता है क्या?

हटके डेस्क: इन दिनों कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देश लॉकडाउन किये गए हैं। लोग घरों में बंद हैं। लोग घरों में टाइमपास करने के लिए कई तरह एक काम कर वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कुछ कुकिंग करते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ ब्यूटी हैक्स के साथ वीडियो बना रहे हैं। इस बीच लोगों के बीच एक ऐसा प्रॉडक्ट आया, जो अचानक ट्रेंड करने लगा। एक लड़की ने इस प्रॉडक्ट के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर क्या किया, इस प्रॉडक्ट के चर्चे शुरू हो गए। इस आम सीरम को वैंपायर फेशियल कहा जा रहा है। इससे ,मात्र 10 मिनट में स्किन का रंग बदलने का दावा किया गया। इस कारण अचानक इस प्रॉडक्ट की सेल बढ़ गई। 

Asianet News Hindi | Published : May 14, 2020 10:12 AM IST

18
10 मिनट में काले से गोरा करने का दावा करता है ये प्रॉडक्ट, लोगों ने कहा- 'चुड़ैल के खून' से तैयार होता है क्या?

लाल रंग का ये प्रॉडक्ट इन दिनों चर्चा में है। इस प्रॉडक्ट को इस्तेमाल कर लोग वीडियोज शेयर कर रहे हैं। साथ ही इसे ऑर्डर करने वालों की संख्या में भी बढ़त हो गई है।  

28

अमेज़ॉन पर 5 सौ पचास रुपये में बिकने वाले इस प्रॉडक्ट को यूज करने वालों का दावा है कि इससे मात्र 10 मिनट में चेहरे की रंगत साफ़ हो जाती है। 

38

टिकटोक पर एक लड़की द्वारा बनाया गया एक वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में लड़की इस प्रॉडक्ट को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करती नजर आई।  

48

वीडियो की शुरुआत में जब लड़की ने इस सीरम को अपने चेहरे पर लगाया तो उसे जलन हुई। लड़की ने कहा कि ये जलन निशानी है कि आपका रंग साफ़ हो रहा है। 

58

550 की कीमत में मिलने वाले इस प्रॉडक्ट में AHA 30% + BHA 2% है। जिससे चेहरे का ऊपरी परत निखर जाता है। ये सीरम चेहरे की परत पर रियेक्ट करता है और रंग निखार देता है।  
 

68

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, कई अन्य लोगों ने भी इस बात को प्रमाणित करने के लिए इसे यूज किया और वीडियो बनाकर शेयर किया। सभी ने इस प्रॉडक्ट को असरदार बताया। 

78

वीडियोज के वायरल होने के बाद अभी तक इस प्रॉडक्ट के लिए 1 लाख लोगों ने ऑर्डर प्लेस कर दिया है। वहीं कुछ लोगों ने इसे फेक कहा है। उन्होने कमेंट किया कि लगता है ये सीरम चुड़ैल के खून से बना है। तभी तो 10 मिनट में काले को गोरा कर देता है। 

88

अभी तक इस प्रॉडक्ट को अमेजन पर हजारों लोगों ने 5 स्टार दिया है। ये सीरम रंगत निखारने के साथ ही पिंपल्स और झुर्रियों को भी दूर करने का दावा करता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos