पाकिस्तान की पूनम पांडे कहलाती थी ये मुस्लिम मॉडल, बेहया कह सगे भाई ने ही दे दी थी मौत

Published : Jan 08, 2020, 03:37 PM IST

हटके डेस्क: पाकिस्तान की सोशल मीडिया सेलेब्रिटी कंदील बलोच की मौत 2016 में हो गई थी। उसके सगे भाई ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के इल्जाम में उसके भाई मुहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया गया। वसीम ने हत्या के लिए उकसाने के लिए मुजफ्फर इकबाल को जिम्मेदार ठहराया जो सऊदी में रहता था। इसके बाद सऊदी पुलिस ने इकबाल को अरेस्ट कर लिया था। अभी तक आरोपी सऊदी अरब पुलिस के गिरफ्त में था। लेकिन हाल ही में सऊदी सरकार ने उसे पाकिस्तान को सौंपने का फैसला किया। बता दें कि कंदील ने जीते जी काफी चर्चा बटोरी। पाकिस्तान में रहते हुए उसने काफी बोल्ड लाइफ जी। अपने कई बोल्ड फोटोज और काम के कारण उसे इस्लाम के कट्टरपंथियों का विरोध झेलना पड़ा था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कंदील के विवादित जिंदगी के बारे में...   

PREV
18
पाकिस्तान की पूनम पांडे कहलाती थी ये मुस्लिम मॉडल, बेहया कह सगे भाई ने ही दे दी थी मौत
कंदील बलोच पाकिस्तानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस थी। उसे सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन कहा जाता था। कंदील का असली नाम फौजिया अजीम था।
28
पहली बार वह 2013 में पाकिस्तान आइडल के ऑडिशन में देखी गई थीं। उस दौरान जजों ने उनके बेसुरे गाने सुनकर उन्हें भगा दिया था। रिजेक्ट होने पर उन्होंने कैमरे के सामने जमकर ड्रामा किया था और जजों को भला-बुरा कहा था।
38
कैपिटल टीवी के मॉर्निंग शो में उनकी हरकतों और फिजूल की बातों का पूरे पाकिस्तान में मजाक बनता था। उसके डायलॉग डबस्मैश पर काफी पॉपुलर रहे।
48
कंदील ने सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो पोस्ट करके पीएम नरेंद्र मोदी को चायवाला कहकर उनका मजाक उड़ाया था और कश्मीर को आजाद करने के लिए कहा था।
58
वो सोशल मीडिया पर इमरान खान और विराट कोहली को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी थीं।
68
उन्होंने क्रिकेट के वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट से पहले एलान किया था कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो वो स्ट्रिप डांस करेंगी। लेकिन भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और कंदील की ये हसरत पूरी नहीं हो पाई।
78
अपने बोल्ड फोटोज के कारण उसे कई बार पाकिस्तान में मौत की धमकी मिल चुकी थी। इसके बाद उसकी शादी की खबरें भी सामने आई।
88
आखिर में परिवार की इज्जत नीलाम करने का आरोप लगाते हुए उसके सगे भाइयों ने ही उसे मौत की नींद सुला दिया।

Recommended Stories