पूरी दुनिया छोड़ पाकिस्तान में उतरे एलियन, पाकिस्तानी पायलट ने प्लेन उड़ाते हुए मोबाइल से बनाया वीडियो

हटके डेस्क: इस पूरे ब्रम्हांड में अभी तक सिर्फ पृथ्वी पर ही जीवन का आधार मिला है। कई सालों से वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों पर जिंदगी की तलाश कर रहे हैं लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। कई मौकों पर अलग-अलग देशों से एलियंस और यूएफओ देखे जाने की बात सामने आती है लेकिन इसे भ्रम बताकर दबा दिया जाता है। स्पष्ट रूप से कुछ भी पता नहीं चलता। हाल ही में अब ऐसा एक दावा पाकिस्तान के पायलट ने किया है। उसने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि उसने अपनी आंखों से यूएफओ को देखा और उसका वीडियो भी बना लिया है। अब ये वीडियो चर्चा में है। हालांकि, विमान उड़ाते हुए इस वीडियो को बनाने की वजह से पायलट पर कई लोगों ने लापरवाही का इल्जाम भी लगाया।  
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 29, 2021 2:11 AM IST

17
पूरी दुनिया छोड़ पाकिस्तान में उतरे एलियन, पाकिस्तानी पायलट ने प्लेन उड़ाते हुए मोबाइल से बनाया वीडियो

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पायलट घरेलू उड़ान के दौरान आसमान में एक बेहद चमकीली चीज रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है। पायलट का दावा है कि ये चीज कुछ और नहीं बल्कि यूएफओ है।  

27

वीडियो को दिन के समय रिकॉर्ड किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ये घटना तब हुई जब पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के पायलट रहीम यार खान एयरबस A-320 लेकर लाहौर से कराची जा रहे थे। 
 

37

विमान  उड़ाते वक्त उनकी नजर आसमान में बेहद तेज चमक रही किसी चीज पर पड़ी। इसे रहीम खान यूएफओ बता रहे हैं। रहीम ने बताया कि दिन के उजाले में ये चीज सूरज से भी तेज चमक रही थी। 

47

रहीम ने तुरंत इसका वीडियो भी बना लिया। उसने बताया कि आमतौर पर ऐसी कोई उन्होंने नहीं देखी है। ना सिर्फ रहीम बल्कि उसी दिन यानी 23 जनवरी को और भी कई लोगों ने पाकिस्तान के उसी एरिया से चमकीली चीज देखने का दावा किया।  

57

पाकिस्तानी पायलट जैसे ही कराची पहुंचा उसने अपना बनाया गया वीडियो एयरलाइन्स के सीनियर्स के साथ शेयर किया। इसके बाद मामले की जानकारी मीडिया पर पहुंची। हालांकि, उन्होंने इसके यूएफओ होने के संबंध में कुछ भी साफ़ कहने से मना कर दिया है।  
 

67

वायरल हो रहे वीडियो को प्लेन के कॉकपिट में बनाया गया है। इसमें दो पायलट्स इस चमकीली चीज को रिकॉर्ड करते हुए आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भी कहा कि ये कोई सैटेलाइट या आर्टिफिशियल स्पेस स्टेशन भी हो सकता है। 

77

बता दें कि दुनिया में कई बार यूएफओ देखे जाने का दावा किया गया है। अमेरिका के नेवादा में तो इसे लेकर एक सीक्रेट लोकेशन एरिया 51 ही बनाया गया है। कहा जाता है कि ये एरिया पृथ्वी पर एलियंस का घर है। हालांकि, लोगों कि इस जगह से कई बार यूएफओ को उड़ान भरते देखा गया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos