लॉकडाउन में घर पर बोर हुआ लड़का तो चला गया बाथरूम, फिर घिनौनी हरकत का बनाया वीडियो, हुआ वायरल

Published : May 05, 2020, 03:07 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या ब दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। वायरस का कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है, इस कारण कई देशों को लॉकडाउन किया गया है। इस बीच लोग घर पर ही बंद हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई चैलेंज वायरल हो  रहे हैं। इन चैलेंज को बढ़ावा देने में टिकटोक इन दिनों सबसे आगे हैं। कई तरह के अजीबोगरीब चैलेंजेस के बाद अब टिकटोक पर एक बेहद घिनौना ट्रेंड आया है। इसमें लोग अपनी पैंट को गीली करते नजर आ रहे हैं। जी हां, लोग आईने के सामने खड़े होकर सूसू करते हुए वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। देखिए कैसे ये चैलेंज ट्रेंड में आया... 

PREV
19
लॉकडाउन में घर पर बोर हुआ लड़का तो चला गया बाथरूम, फिर घिनौनी हरकत का बनाया वीडियो, हुआ वायरल

इस ट्रेंड का नाम है #peeyourpantschallenge. इसकी शरुआत 19 लिआम वेयर ने की। उसने खुद अपनी पैंट गीली करते हुए वीडियो बनाया और उसे शेयर कर दिया। 

29

वीडियो की शुरुआत में लिआम इस चैलेंज का नाम लेता है और उसके बाद सूसू करने का वीडयो बना लेता है। वीडियो के दौरान लोग फर्श पर गिरते टॉयलेट की आवाज भी सुन सकते हैं। 
 

39

इस वीडयो को लेकर लिआम ने कहा कि वो टिकटोक पर चलने वाले बेकार के चैलेंज से तंग आ गया था। उसने इन चैलेंजेस पर व्यंग करते हुए इस वीडियो को बनाया था ताकि लोग समझ पाएं कि कितनी बेकार की चीजें  चैलेंज के रूप में शेयर की जा रही है। 

49

लेकिन उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जब उसके इस वीडियो के बाद  कई लोगों ने चैलेंज को एक्सेप्ट कर टॉयलेट करते हुए वीडियो बनाकर शेयर किया।  
 

59

लिआम के वीडियो को 33 लाख बार देखा जा चुका है। खुद लिआम भी हैरान है कि अगर किसी बेकार चीज को चैलेंज का नाम दे दिया जाए तो वो कैसे ट्रेंड करने लगता है। 
 

69

कई  लोगों ने बाद में खुद को बाथरूम के आईने में सूसू करते हुए रिकॉर्ड किया और इसका वीडियो शेयर किया। 

79

टिकटोक ने लिआम के वीडियो को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद उसने दुबारा इसे पोस्ट किया और अब तो ये ट्रेंड कर रहा है। 
 

89

सोशल मीडिया पर इस चैलेंज को लेकर लोगों के कई तरह के रिएक्शंस सामने आए। एक शख्स ने लिखा कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि लोग ऐसे बेकार चैलेंज कैसे एक्सेप्ट कर सकते हैं।
 

99

वहीँ एक यूजर ने इसे लॉकडाउन का साइडइफेक्ट बताया। 

Recommended Stories