Published : May 27, 2020, 06:13 PM ISTUpdated : May 28, 2020, 11:22 AM IST
हटके डेस्क: आपने हर तरह के गवाह सुने होंगे लेकिन कभी किसी तोते को संगीन जुर्म के खिलाफ गवाही देते सुना है? मामला 2018 में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूस आर्यस का है, यहां एक 46 साल की महिला एलिजाबेथ टोलेडो के साथ दो व्यक्तियों ने रेप किया और जान से मार दिया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। यह घटना घर पर पिंजरे में बंद तोते ने देख ली। घटना के बाद तोता अपनी मालकिन के द्वारा बोले गए आखिरी शब्द (नो, प्लीज लेट मी गो) दोहरा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने तोते की आवाज सुनी और घर के अंदर गया तो उसे महिला की लाश दिखी। पुलिस ने मामला दर्ज किया और 51 साल के मिगूल स्टरनिनो रोलोन और 52 साल के जॉर्ज राउल अल्वरेज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब जाकर पुलिस ने तोते के बयान को सबूत के तौर पर पेश किया है। इस अजीबोगरीब हत्या की गवाही इन दिनों चर्चा में है...
2018 में हुई इस हत्या में जिस महिला को मारा गया, उसका नाम एलिजाबेथ टोलेडो बताया गया। पुलिस को महिला की लाश फर्श पर मिली थी।
28
महिला ने एक तोता पाल रखा था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि तोता अपनी मालकिन की बातों को अक्सर दोहराता था।
38
2018 में पुलिस ने एलिजाबेथ की बॉडी उसके घर से बरामद की। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों मिगूल रोलोन और जाॉर्ज राउल को गिरफ्तार कर लिया।
48
पुलिस को महिला के शरीर पर जो दांत के निशान मिले थे, वो दोनों आरोपियों के डीएनए से मैच हो गया है। जिसके बाद आरोप सिद्ध हो चुके हैं।
58
इस मर्डर केस में एक ख़ास चीज जिसने दुनिया का ध्यान खींचा वो थी तीते की गवाही। जी हां, इस मर्डर केस में एक तोते ने गवाही दी। इस तोते ने अपनी मालकिन का रेप होते देखा था।
68
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तोता अपनी मालकिन के आखिरी शब्द दोहरा रहा था। महिला अपने आखिरी समय में खुद को छोड़ देने की गुहार लगा रही थी। पुलिस ने तोते का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया।
78
पुलिस ने तोते के बयान को सबूत के तौर पर पेश किया। महिला उसी अपार्टमेंट में तीन लोगों के साथ रहती थी।
88
पुलिस ने डीएनए के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और यह साबित किया कि पहले दोनों ने महिला का रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News