अगलगी की इन 10 घटनाओं से सिहर गया था देश, भयानक लपटों में जलकर राख हो गए थे लोग

नई दिल्ली: 8 दिसंबर की सुबह नई दिल्ली के अनाज मंडी में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 50 से अधिक लोगों की रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। आग सुबह 5 बजे मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी में लगी। बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मारे गए लोगों का शव देख रूह भी कांप गई। भारत के इतिहास में अगलगी की कई घटनाएं हुई हैं, जिसे देख लोगों का कलेजा कांप गया। आज हम आपको भारत में हुई अगलगी के 10 भीषण कांड के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2019 5:19 AM IST / Updated: Dec 08 2019, 04:27 PM IST

110
अगलगी की इन 10 घटनाओं से सिहर गया था देश, भयानक लपटों में जलकर राख हो गए थे लोग
दिसंबर 1995, हरियाणा: इस हादसे को भारत के सबसे भीषण अगलगी में गिना जाता है। हरियाणा के मंडी डबवली में एक जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने और फिर मची भगदड़ में 540 लोगों की मौत हो गई थी।
210
सितंबर 2012, तमिलनाडु: सिवकासी के मुदलीपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तबाही मच गई थी। इस हादसे में 54 लोगों की जान चली गई थी जबकि 78 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
310
फरवरी 2013, कोलकाता: कोलकाता की मल्टी स्टोरी मार्केट में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जल गए थे।
410
फरवरी 1997, ओडिशा: बारीपाड़ा में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लगी आग में 206 लोग मारे गए थे। साथ ही 148 लोग घायल हो गए थे।
510
जुलाई 2004, तमिलनाडु: थंजावुर जिले के कुम्बकोनम में एक स्कूल में अलगी भीषण आग में 94 मासूम बच्चे जल कर बेमौत मारे गए थे। इस घटना को तमिलनाडु के इतिहास में सबसे भीषण दुर्घटना में गिना जाता है।
610
जून 2002, आगरा: आगरा के श्री ली इंटरनेशनल फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गई थी।
710
जून 1997, नई दिल्ली: ग्रीन पार्क के उपहार सिनेमा में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी। आग तब लगी थी, जब सभी बैठकर सिनेमा देख रहे थे। इस हादसे में 103 लोग बुरी तरह झुलस गए थे।
810
दिसंबर 2011, कोलकाता: AMRI हॉस्पिटल में आग लगने और कार्बन मोनोऑक्साइड के फैलने से करीब 89 लोगों की मौत हो गई थी। सभी लाशें हॉस्पिटल के परिसर में फैली थी।
910
सितंबर 2005, बिहार: बिहार के खुसरोपुर गांव में चल रहे तीन इलीगल पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 50 लोग घायल हो गए थे।
1010
अप्रैल 2006, मेरठ: यूपी के मेरठ विक्टोरिया पार्क में चल रहे ब्रांड इंडिया फेयर में लगी आग ने सौ से अधिक लोगों की जान ले ली थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos