अचानक हिलने लगा सड़क किनारे फेंका हुआ पिज्जा बॉक्स, चूहा समझ लोग कर रहे थे इग्नोर लेकिन तभी....

हटके डेस्क: मज़बूरी इंसान से क्या कुछ नहीं करवा देती। पैसों की कमी में लोग उन फैसलों को लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिनके बारे में सोचने से भी कलेजा कांपता है। हाल ही में मेक्सिको में सड़क किनारे लोगों को एक बड़े से पिज्जा बॉक्स के अंदर से एक हफ्ते का बच्चा मिला। जी हां, ये बॉक्स सड़क के किनारे फेंका हुआ था। अचानक लोगों की नजर बॉक्स पर पड़ी जो हिल रही थी। पहले तो लोगों को लगा कि अंदर कोई चूहा होगा।  बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटाकर बॉक्स को खोला। अंदर ना कोई चूहा बंद था ना जानवर। बॉक्स में एक हफ्ते का नवजात बच्चा बंद कर फेंका हुआ था। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बच्चे के साथ पुलिस को एक चिट्ठी भी मिली... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 13, 2020 3:28 AM IST

17
अचानक हिलने लगा सड़क किनारे फेंका हुआ पिज्जा बॉक्स, चूहा समझ लोग कर रहे थे इग्नोर लेकिन तभी....

मामला 8 अक्टूबर को मेक्सिको के तलालटेनांगो शहर से सामने आया। यहां लोगों को सड़क के किनारे एक पिज्जा बॉक्स से एक हफ्ते का नवजात बच्चा मिला। बच्चा एक कम्बल में लपेटकर बॉक्स में पड़ा था। 

27

बच्चे के साथ बॉक्स में एक लेटर भी डाला हुआ।  ये लेटर स्पेनिश भाषा में लिखा था। चिट्ठी में लिखा हुआ था कि बच्चे की मां इसके जन्म के तुरंत बाद मर गई। मेरे नाती का ध्यान रखना।

37

ये चिट्ठी बच्चे के नाना ने लिखी थी। इससे अंदाजा लगाया गया कि बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां की मौत हो गई और फिर नाना ने ही बच्चे को कंबल में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया। 

47

चिट्ठी में आगे ऐसा करने की वजह भी लिखी थी। शख्स ने लिखा कि उसके पास बच्चे को पालने के लिए पैसे नहीं है। वो उसका ख्याल नहीं रख सकता। इस वजह से वो बच्चे को बॉक्स में छोड़ रहा है। जिसे भी ये मिले, वो इसका ख्याल रखे। 

57

इसके बाद सोशल सर्विस टीम से कॉन्टेक्ट किया गया, जहां से बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्चे की हालत की जांच की गई और उसे दूध और दवाई दी गई। टीम ने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। 

67

इसके बाद कई लोगों ने बच्चे को एडॉप्ट करने की बात कही। हालांकि शहर के मेयर ने बच्चे की जिम्मेदारी ले ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की अब से बच्चे की सारी जिम्मेदारी उनकी है। साथ ही उन्होंने लोगों से बच्चे के लिए दुआ करने की अपील की। 

77

पैसों की तंगी के कारण एक बच्चे को सड़क पर फेंका जाना वाकई बुरा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी कमेंट किया। मेयर ने बाद में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बच्चे को ईसाई धर्म धारण करवाया गया है और अब वो अपने नए परिवार के साथ खुश है।   
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos