लॉकडाउन में फिर से लौट आया है जानलेवा ब्लू व्हेल गेम, 50 चैलेंज पूरा करवाकर इस तरह ले लेता है जान

Published : Jul 17, 2020, 01:28 PM IST

हटके डेस्क: कुछ सालों पहले दुनिया में अचानक ब्लू व्हेल गेम चर्चा में आया था। इस गेम की वजह से दुनिया के कई देशों में कई लोगों ने अपनी जान दे दी। इस गेम की शुरुआत  रूस से हुई थी, उसके बाद ये भारत तक में फ़ैल गया था। इसके बाद कई सुसाइड के केसेस सामने आने के बाद इस गेम पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद दुनिया में पब्जी काफी मशहूर हो गया और लोग ब्लू व्हेल को भूल गए। लेकिन लॉकडाउन में एक बार फिर इस गेम ने बच्चों के मोबाइल में एक्सेस कर लिया है। रूस की पुलिस ब्रांच ने पेरेंट्स को चेतावनी जारी की है। उन्होंमे पेरेंट्स से बच्चों पर ध्यान देने को कहा है क्यूंकि लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लासेस के लिए बच्चों के हाथ में मोबाइल फोन आ गया है। ऐसे में इनके पास गेम का एक्सेस आसानी से हो गया है। आखिर क्या है ये ब्लू व्हेल  और कैसे ये ले लेता है लोगों की जान...   

PREV
110
लॉकडाउन में फिर से लौट आया है जानलेवा ब्लू व्हेल गेम, 50 चैलेंज पूरा करवाकर इस तरह ले लेता है जान

2016 में रूस से सामने आए इस गेम ने देखते दुनिया के कई देशों में एक्सेस कर लिया था। इसमें भारत भी शामिल था। इस गेम के अंत में लोग सुसाइड करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। 
 

210

इस गेम को कुल 50 दिन के लिए खेला जाता है। इन 50 दिनों में खेलने वालों को 50 चैलेंज पूरा करने को कहा जाता है। 

310

शुरूआती चैलेंज आसान होते हैं। इसमें हॉरर फिल्म देखने से लेकर रात को अजीबोगरीब समय में जागना और सोना शामिल है। इसके बाद धीरे-धीरे चैलेंज का लेवल बढ़ता जाता है।  
 

410

50 वे दिन तक खेलने वाले को इसकी ऐसी लत लग जाती है  कि वो कुछ भी करने को तैयार होता है। ऐसे में जो इन बच्चों को चैलेंज दे रहा होता है वो उन्हें सुसाइड करने को उकसाता है।  
 

510

कहा जाता है कि इस गेम का जो इंस्ट्रक्टर है वो जोकर जैसे गेटअप में रहता है। ये बच्चों को इंस्ट्रक्शन देता है। पहले प्यार से अगर ना तो ब्लैकमेल तक किया जाता है। 

610

रशियन पुलिस ने मीडिया को बताया कि एक बार फिर ये गेम खेला जा रहा है। लॉकडाउन में घरवालों को इसका ध्यान रखने की जरूरत है कि वो बच्चों को मोबाइल देकर लापरवाह ना हो जाए।  
 

710

बता दें कि पिछली बार जब ये गेम आया था, तब कई बच्चों ने सुसाइड किया था। इसे खेलने वाले बच्चे अपने आप को नुकसान पहुंचाते थे। इसमें हाथ काटना शामिल था। 

810

बाद में इस गेम की जांच की गई और फिर कुछ युवाओं को अरेस्ट किया गया। ये गैंग बनाकर बच्चों से डरावने काम करवाते थे। 

910

इस चेतावनी के सामने आने के बाद पेरेंट्स की चिंता बढ़ गई है। कोरोना के कारण स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऐसे में छोटे बच्चे ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनके हाथ फोन्स आ रहे हैं।  

1010

ऐसे में अगर फिर से गेम फैला तो इस बार इसका शिकार हुए बच्चों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। 

Recommended Stories