छोटी उम्र में रेप, फिर प्रेग्नेंसी, बेहद मुश्किल हालातों में जीती हैं अफ्रीकन लड़कियां

Published : Jan 06, 2020, 03:39 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में महिलाओं को बेहद मुश्किल जिंदगी जीनी पड़ती है। चाहे वो भारत की रहने वाली हो या दुनिया के किसी अन्य देश में। अफ्रीका में वैसे ही महिलाओं को काफी कुछ सहना पड़ता है। खासकर छोटी उम्र में कई बच्चियां यौन शोषण का शिकार होती हैं। ऐसे में कई अफ्रीकन महिलाएं अमेरिका में आकर बस जाती हैं। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफर नाइडिआ ब्लास ने अफ्रीका की कुछ महिलाओं और बच्चियों की तस्वीर शेयर कर लोगों को उनकी मुश्किल जिंदगी की झलक दिखाई।  

PREV
17
छोटी उम्र में रेप, फिर प्रेग्नेंसी, बेहद मुश्किल हालातों में जीती हैं अफ्रीकन लड़कियां
इस फोटो सीरीज का नाम उन्होंने The Girls Who Spun Gold रखा। इसकी हर तस्वीर में अफ़्रीकी महिलाओं का दर्द दिखाई देता है।
27
उन्होंने इस सीरीज के लिए तस्वीरें खींचना 2012 में शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में रहने वाली अफ़्रीकी महिलाओं से बातचीत की और उनकी जिंदगी को कैमरे में कैद किया।
37
इन महिलाओं ने अपनी मुश्किल जिंदगी के बारे में भी बताया। कई महिलाओं को अपने रंग के कारण अमेरिका में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
47
उन्हें उनकी बॉडी, रंग और पहनावे के कारण निशाने पर लिया जाता है।
57
कई बच्चियों को कम उम्र में ही शारीरिक शोषण का दंश झेलना पड़ता है। अमेरिका में ज्यादातर अफ़्रीकी महिलाएं नौकरानी का काम करती हैं, जहां उन्हें काफी प्रताड़ित किया जाता है।
67
अमेरिका ही नहीं, खुद अफ्रीका में इन महिलाओं की हालत बेहद बुरी है। वहां हीरे के खदानों में इन्हें अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित किया जाता है।
77
कई महिलाएं इस भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। ये सशक्त तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर बराबरी मांग रही हैं।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories