कबाड़ में लगी बसों को खरीद कर दिया चमत्कार, आज हजारों महिलाएं कर रही हैं शानदार टॉयलेट का इस्तेमाल
हटके डेस्क: भारत में मोदी सरकार ने शौचालय के लिए काफी फंड खर्च किया। गांवों में भी शौचालय का निर्माण करवाया गया। अब पुणे में एक कंपनी ने अद्भुत प्रयोग किया है। यहां महिलाओं को सुविधा देने के लिए पुरानी बसों को टॉयलेट में बदल करयूज के लिए लगा दिया गया है। इन बसों में कारण महिलाओं को काफी आराम हो गया है।
Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2020 6:35 AM IST / Updated: Mar 01 2020, 09:37 AM IST
इस पहल की शरुआत की थी पुणे के दो दोस्तों ने। उलका सदलकर और राजीव खेर ने। उन्होंने इसका नाम ती टॉयलेट रखा। मराठी में ती का मतलब उसका यानी her होता है।
ती टॉयलेट की शुरुआत 2016 में की गई थी। इस प्रॉजेक्ट के अंतर्गत अभी तक 12 बसों को टॉयलेट में बदल दिया गया है।
बाहर से गुलाबी बसों को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि अंदर कैसा हाल है। अंदर शानदार टॉयलेट बनाया गया है। साथ ही हाथ धोने के लिए शानदार बेसिन भी है।
इतना ही नहीं पिंक टॉयलेट में बच्चों को दूध पिलाने के लिए फीडिंग रूम और डायपर और पैड तक खरीदने की सुविधा है।
इस टॉयलेट का इस्तेमाल महिलाएं सिर्फ 5 रुपए देकर कर सकती हैं।
बस के अंदर एक अटेंडेंट भी रहती है जो महिलाओं की मदद करती है।
बता दें कि एक दिन में करीब 200 महिलाएं इस बस का इस्तेमाल कर रही हैं।
बस के अंदर बिजली इसके ऊपर लगे सोलर पैनल से आती है।
अंदर साफ़-सफाई का खासा ध्यान रखा गया है। अभी इस कंपनी का लक्ष्य प्योर देश में करीब एक हजार महिला टॉयलेट बनाने का है। इसे लेकर पेपर वर्क शुरू हो चुका है।
हालांकि, इस पहल से महिलाओं को काफी फायदा हुआ है। जहां अब उन्हें इमरजेंसी में गंदे टॉयलेट नहीं इस्तेमाल करना पड़ता। वहीं कई तरह की सुविधाएं मिलने से भी उनमें खुशी है।