तूफान रोकने को चढ़ाई गई मासूमों की बलि

Published : Aug 28, 2019, 02:10 PM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 03:19 PM IST

पेरू: दुनिया में कई तरह की सभ्यताएं मौजूद थीं। कई कारणों से एक-एक कर इनका अंत हो गया। कई सभ्यताओं के बारे में आज भी नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। हाल ही में पेरू में रिसर्चर्स ने खुदाई के दौरान चिमु सभ्यता के 227 बच्चों के शव ढूंढ निकाले। भगवान को खुश करने के लिए जानवरों की बलि चढ़ाना तो आपने सुना होगा, लेकिन इस सभ्यता में बच्चों की बलि भी चढ़ाई जाती थी। ऐसा खुलासा पेरू के हुआचक में खुदाई कर रहे रिसर्चर्स ने किया है। 

PREV
15
तूफान रोकने को चढ़ाई गई मासूमों की बलि
पेरू की इस साइट में रिसर्चर्स पिछले एक साल से खुदाई कर रहे थे। यहां से इन्हें 227 बच्चों की बॉडीज मिली है। इन बच्चों की उम्र 4 से 14 साल की है। बताया जा रहा है कि उस जमाने सभ्यता के देवता को खुश करने के लिए इन बच्चों की बलि चढ़ाई गई थी।
25
रिसर्चर्स के मुताबिक, इन बच्चों को उस समय खराब हो रहे मौसम को रोकने के लिए मार दिया गया था। अभी तक खुदाई के दौरान मिला ये सबसे बड़ा शमशान घाट है।
35
इस ग्रेवयार्ड में मिले कुछ शवों में बाल और स्किन भी पाए गए। इन सभी शवों का मुंह समुद्र की तरफ था। जो संकेत दे रहे हैं कि उस समय खराब मौसम में समुद्र देव को शांत रखने के लिए इनकी बलि चढ़ाई गई होगी।
45
इसी साल इस एरिया के आसपास कुछ और शमशान घाट मिले थे। इसमें भी एक साथ कई बॉडीज बरामद किये गए थे।
55
ये सभी बच्चे चिमु सभ्यता के हैं। ये सभ्यता 1475 के बाद खत्म हो गई थी। इस सभ्यता में किसी भी तरह की मुसीबत से बचने के लिए बच्चों की बलि चढ़ा दी जाती थी।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories