5 साल से जिस ऑफिस में झाड़ू-पोछा करती थी महिला, 1 दिन में बन गई उसी दफ्तर की मालकिन

Published : Oct 05, 2020, 10:27 AM IST

हटके डेस्क: साल 2020 ने लोगों को किस्मत पर यकीन करवाना सीखा दिया। इस साल ऐसी कई चीजें हुई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आखिर किसने सोचा था कि एक वक्त ऐसा आएगा कि जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर देंगे। किस्मत का ये खेल कुछ ऐसा ही है। यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसी किस्मत ने 2020 में तकदीर बदली रूस में रहने वाली एक महिला की। ये महिला सालों से एक दफ्तर में झाड़ू-पोछा किया करती थी। लेकिन उसे बिलकुल अंदाजा नहीं था कि एक दिन वो वही की मालकिन भी बन जाएगी। आज ये महिला ऑफिस की बॉस है और सभी उसके अंडर में काम करते हैं। आइये आपको बताते हैं कैसे एक कामवाली बनी मालकिन...   

PREV
18
5 साल से जिस ऑफिस में झाड़ू-पोछा करती थी महिला, 1 दिन में बन गई उसी दफ्तर की मालकिन

किस्मत पलटने का ये शॉकिंग मामला रूस से सामने आया। यहां एक ऑफिस की सफाईकर्मी को बिना किसी तैयारी के चुनाव में उतार दिया गया। लेकिन किस्मत की धनी इस महिला ने चुनाव जीतकर इतिहास ही रच दिया।  

28

दरअसल, रूस में बीते दिनों लोकल एरियाज में चुनाव हुए। इसमें पोवालीखिनो (Povalikhino) में भी चुनाव की तैयारी हुई। 

38

जिस पद पर चुनाव हो रहे थे उसके लिए पूरे गांव से सिर्फ रुसी राष्ट्रपति पुतिन की पार्टी से एक उम्मीदवार था। उम्मीदवार की पहचान Nikolai Loktev के रूप में हुई। 
 

48

 चुनाव में पारदर्शिता के लिए दूसरे उम्मीदवार को खड़ा करने का फैसला किया गया। जब कोई भी अपनी मर्ज़ी से सामने नहीं आया तब गांव की एक महिला को चुनाव में उतार दिया गया। 

58

ये महिला एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग में बीते 5 साल से झाड़ू-पोछा करती थी। महिला का नाम Marina Udgodskaya था। उसके चुनाव के लिए कोई प्रचार भी नहीं किया गया। 

68

निकोलाई को लगा था कि महिला चुनाव हार जाएगी और वो अपने पद पर बना रहेगा। लेकिन जब चुनाव के नतीजे सामने आए तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, सफाईकर्मी चुनाव जीत गई।  

78

35 साल की मरीना को 62 प्रतिशत लोगों ने वोट देकर जीता दिया। अब इसे 155 किलोमीटर क्षेत्र में फैले पोवालिका जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जीत के बाद वो खुद काफी उत्साहित है। 

88

मरीना अब अपने जीते क्षेत्र के लिए काम करने को उत्साहित है। उन्होंने डेवलपमेंट के प्लान्स बनाए हैं। ये चुनाव और उसके नतीजे दोनों ही ऐतिहासिक बन गए हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories