दूसरे लड़के से रेप के बाद 10 साल के प्रेमी को बना दिया था पिता, अब 13 की प्रेमिका ने दिया बच्चे को जन्म

Published : Aug 17, 2020, 12:40 PM ISTUpdated : Aug 17, 2020, 02:05 PM IST

हटके डेस्क: साल 2020 की शुरुआत में रूस के एक टीवी शो में आई 13 साल की बच्ची ने सनसनी फैला दी थी। टीवी शो में वो एक 10 साल के बच्चे के साथ आई थी और उसने दावा किया था कि ये लड़का उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया था। कई डॉक्टर्स ने इसे झूठ बताया था क्यूंकि 10 साल का बच्चा पिता नहीं बन सकता। अब इस 13 साल की बच्ची ने एक लड़की को जन्म दिया है। डिलीवरी काफी मुश्किल रही लेकिन अब ये नन्ही मां और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित है। 

PREV
19
दूसरे लड़के से रेप के बाद 10 साल के प्रेमी को बना दिया था पिता, अब 13 की प्रेमिका ने दिया बच्चे को जन्म

रूस के स्कूल में पढ़ने वाली दरया सुदनिशनिकोवा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसका खुलासा उसने हॉस्पिटल के बेड से बनाए वीडियो के जरिये किया। उसने बताया कि डिलीवरी काफी मुश्किल रही लेकिन अब दोनों ही ठीक हैं। 

29

दरया अचानक तब चर्चा में आई थी जब उसने अपने 10 साल के प्रेमी को अपने होने वाले बच्चे का पिता बताया था। इसके बाद ये मामला काफी उछला और दरया और उसका प्रेमी इवान लोगों की नजरों में आ गए। 
 

39

हालांकि, कुछ महीनों बाद दरया ने बता दिया कि इवान इस बच्चे का पिता नहीं था। उसके साथ एक मोटे 16 साल के लड़के ने रेप किया था। तब वो प्रेग्नेंट हुई थी। 

49

अब दरया ने इंस्टाग्राम पर अपने साढ़े 3 लाख फैंस को बताया कि उसकी डिलीवरी  काफी मुश्किल रही। लेकिन उसने साइबेरिया के क्रास्नोयार्स्क के क्लिनिक में एक बेटी को जन्म दिया है।  
 

59

बेटी का वजन साढ़े तीन किलो है और उसकी लंबाई 21 इंच है। हालांकि, इससे ज्यादा जानकारी दरया ने बाद में देने की बात कहकर वीडियो एन्ड कर दिया। 
 

69

दरया ने रुसी चैनल चैनल पर इवान को अपने बच्चे का पिता बताकर सनसनी फैला दी थी। सबसे चौकाने की बात ये थी कि इवान ने भी इसका विरोश नहीं किया। 

79

पूरे प्रेग्नेंसी में इवान ने दरया का साथ दिया और वो पिता का फर्ज निभाने के लिए भी तैयार है। इवान डिलीवरी के समय दरया के साथ रहना चाहता था लेकिन डॉक्टर्स ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। 

89

अब जब दरया ने बच्चे को जन्म दिया है तो पुलिस डीएनए सैंपल के जरिये रेप केस की जांच करेगी। साथ ही अगर दरया के साथ रेप हुआ है तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।  

99

दरया और इवान बच्चे के आने से खुश हैं। डिलीवरी से पहले ही दरया ने बताया था कि एवं 16 की उम्र के बाद पिता की जिम्मेदारी उठाएगा अगर दोनों तब तक साथ रहे तो। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories