Published : Aug 06, 2020, 02:08 PM ISTUpdated : Aug 06, 2020, 03:04 PM IST
हटके डेस्क: लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए भीषण धमाके से अब तक 135 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों घायल है। इस हादसे में कितने लोग लापता हैं ,इसरी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। इस हादसे से सबका दिल दहल उठा है। लेबनान के राष्ट्रपति ने इस भीषण हादसे के बाद 2 हफ्तें के लिए एमरजेंसी लगा दी है। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी इस हादसे को लेकर कई लोगों की भावनाएं सामने आ रही हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी वहां का मंजर भयावह है। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो रूह कंपा देने वाली हैं। इस धमाके से 3 बिलियन से 5 बिलियन डॉलर तक के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बैरुत में हुए इस धमाके की वजह अमोनियम नाइट्रेट है। लगभग 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट एक वेयरहाउस में रखा हुआ था। बता दें कि, अमोनियम नाइट्रेट बहुत विस्फोटक केमिकल होता है। आग लगने पर इसमें धमाका होता है, उसके बाद खतरनाक गैस निकलने लगती है जिनमें नाइट्रोजन ऑक्साइड और अमोनिया गैस होती हैं।
पहले और बाद की ये तस्वीर बेरुत में हुए धमाके की पूरी दास्तां बयां कर रही है। एक ऐसे देश जो पहले से ही आर्थिक संकट के बीच था, वो अब पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। हादसे के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और इजरायल ने भी लेबनान को मदद की पेशकश की है।
210
बेरुत का बंदरगाह जहां अत्यधिक ज्वलनशील अमोनियम नाइट्रेट का भंडारण किया गया था, वह विस्फोट के बाद पूरी तरह बर्बाद हो गया। तस्वीर में देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं।
310
बेरुत में हुए विस्फोट का आकार हिरोशिमा में किए गए परमाणु बम विस्फोट के पांचवें हिस्से के बराबर था। विस्फोट से करीब 3 किलोटन TNT एनर्जी पैदा हुई।
410
सैटेलाइट के जरिए भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो वाकई भयावह हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से नुकसान का आंकलन करने की कोशिश की जा रही है।
510
बुधवार की सुबह तक यहां कई जगह आग नजर आ रही थी, जगह - जगह धुएं के कारण परेशानी हो रही है।
610
इस भीषण धमाके के बाद लेबनान ने अपनी राजधानी बेरूत को साफ करने की कोशिश का कठिन काम शुरू कर दिया है, शहर के बंदरगाह के अलावा शहर भर में नुकसान हुआ है।
710
इस जगह को कभी पोर्ट ऑफ बेरुत कहा जाता था, जहां कार्गो और शिप का जमावड़ा लगा रहता था। अब विस्फोट के बाद अधिकांश बंदरगाह नष्ट हो गया है।
810
धमाके के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेबनानी सैनिकों ने इमारतों के मलबे को हटाकर कई सारे शवों को बाहर निकाला। अभी भी लापता लोगों की तलाश के लिए हजारों सैनिक लगे हुए हैं।
910
बेरुत में विस्फोट के बाद कई कारें नष्ट हो गईं। इस तस्वीर में एक महिला अपनी कार को खोजती हुई नजर आ रही है।
1010
बेरुत के गवर्नर ने अनुमान लगाया कि विस्फोट से लगभग $ 5 बिलियन का नुकसान हुआ है। ये आकंड़ा और भी बढ़ सकता है।