ये है जहाज़ों का शमशान घाट: पड़े-पड़े बेकार हुए अरबों के युद्धपोत , अंदर सड़ रहे हैं खतरनाक मिसाइल और हथियार

हटके डेस्क: फ्रांस के ब्रिटनी में जहाजों का शमशान घाट है। यहां कई लड़ाकू जहाज सड़ने के लिए छोड़ दिए गए हैं। सबसे हैरत की बात ये है कि इन जहाज़ों के अंदर कई मिसाइल और हथियार भी रखे हुए हैं। डच फोटोग्राफर बॉब थिसेन ने जहाजों के इस शमशान घाट की कई तस्वीरें क्लिक की है। इन तस्वीरों को इस फोटोग्राफर ने 2006 से 2011 के बीच क्लिक की। थिसेन का इंट्रेस्ट काफी पहले से इन जहाजों में था। उसने बाहर से इन्हें देखा था, लेकिन वो इसे अंदर से देखना चाहता था। इसके लिए वो खुद भी अंदर गया और इसकी तस्वीरें खींचकर दुनिया के साथ शेयर की। आइये आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है जहाज़ों का शमशान घाट...  

Asianet News Hindi | Published : May 19, 2020 11:19 AM IST / Updated: May 20 2020, 10:32 AM IST

123
ये है जहाज़ों का शमशान घाट: पड़े-पड़े बेकार हुए अरबों के युद्धपोत , अंदर सड़ रहे हैं खतरनाक मिसाइल और हथियार

जहाज़ों के इस शमशान घाट में युद्धपोतों को इस्तेमाल के बाद छोड़ दिया जाता है। 
 

223

यहां एक के बगल में एक तीन युद्धपोत खड़े-खड़े सड़ने लगे हैं। 

323

जहाज़ों की गैलरी में कई सोफे लगे हुए हैं। जब इन्हें इस्तेमाल किया जाता था तब इसपर बैठकर लोग  बीच समुद्र गॉसिप किया करते होंगे। 

423

एक जहाज के अंदर मिसाइल का ढांचा आज भी यूँ ही पड़ा है। 

523

एक लड़ाकू जहाज के डेक पर रखे बैरल। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध में इन जहाजों ने कितनी तबाही मचाई होगी। 

623

इन जहाज़ों को यहां रखने के बाद नष्ट किया जाता है। ये इनका लास्ट रेस्टिंग पॉइंट भी कहलाता है।  

723

एक लड़ाकू विमान का कंट्रोल रूम। इसे डेरेलिक्ट ब्रिज भी कहते हैं। 

823

फोटोग्राफर इन जहाज़ों के  नष्ट होने से पहले इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। 

923

एक जहाज का कंट्रोल रूम। यहां से पुरे जहाज की एक्टिविटीज को कंट्रोल किया जाता था। 
 

1023

जहाज काफी बड़ा हुआ करता था। इन्हें बांटने के लिए अंदर बड़े-बड़े दरवाजे लगाए जाते थे। 

1123

चूंकि कई दिनों तक सैनिकों को पानी में रहना पड़ता था इसलिए उन्हें सारी सुविधाएं दी जाती थी। कुछ ऐसे स्लीपिंग क्वार्टर्स में बीतते थे दिन। 

1223

जहाजों पर लगे बड़े तोप। दुश्मनों पर इनसे ही निशाना लगाया जाता था। 

1323

शिप में मौजूद लांड्री रूम। युद्ध के दौरान सैनिकों के कपड़े यहीं धुले जाते थे। 
 

1423

शिप में फोटोग्रॉफर को पूरा नक्शा भी मिला। ये जहाज काफी बड़े होते थे। इस कारण नक़्शे की मदद से हर हिस्से में जा सकते थे। 
 

1523

एक लड़ाकू जहाज का बायलर रूम। 

1623

जहाज का कैफेटेरिया। यहां सभी सैनिक साथ बैठकर खाना खाते थे। 

1723

वाश बेसिन के पास लगे बेड। इन जहाज़ों में कई सैनिकों के लिए सोने की व्यवस्था थी।  

1823

शिप के कई इलाके खाली पड़े हैं। पहले इन जगहों पर सैनिक रहकर आराम करते थे। 

1923

इस कमरे में जहाज के खराब पार्ट्स रखे जाते थे। 

2023

जहाज के दो हिस्सों में जाने के लिए बने हैच। 

2123

इन जहाज़ों में डॉक्टर्स भी थे। मेडिकल इमरजेंसी के लिए उन्हें रखा जाता था। डेंटिस्ट तक की सुविधा उन्हें दी जाती थी। 

2223

जहाज के अंदर लिविंग रूम भी था। 

2323

थिसेन ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि अगर अंदर ना जाओ, तो पता ही नहीं चलता कि अंदर कैसा हाल है? 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos