जिसने दुनिया में फैलाया कोरोना वायरस, वहां है गंदगी का अंबार, देखकर आ जाएगी उबकाई

चीन: आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस के आतंक से प्रभावित है। इससे दुनिया में अब तक लगभग 76 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से सबसे ज्यादा मौतें चीन में ही हुई है। वुहान शहर से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी। दुनिया के सामने तो चीन अपनी बड़ी-बड़ी इमारतों और अन्य लेटेस्ट तकनीक के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। लेकिन ये देश असल में गंदगी के ढेर पर बैठा है। इस देश में इतनी गंदगी है कि यहां कोई भी बीमारी आसानी से फैल सकती है।  

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2020 6:27 AM IST

110
जिसने दुनिया में फैलाया कोरोना वायरस, वहां है गंदगी का अंबार, देखकर आ जाएगी उबकाई
इस तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। जब चीन के वुहान, जहां से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी, में कुछ सालों पहले मरी हुई मछलियां मिली थी। इन मछलियों की मौत पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण हो गई थी।
210
इतनी गंदगी के बीच ही लोग रहने को मजबूर हैं। गंदे पानी के कारण चीन में लोगों के बीच बीमारियां आसानी से फैल जाती है।
310
ऐसा नहीं है कि इन नदियों की सफाई के प्रति सरकार का ध्यान नहीं है। लेकिन कई सालों से इनकी सफाई चलने के बावजूद हालत बदतर ही हैं।
410
चीन की कई ऐसी नदियां हैं, जिसमें गंदगी के कारण काफी ज्यादा काई जमा हो गई है। इनमें घुसकर बच्चे कुछ इस तरह मछली पकड़ते हैं।
510
इस नदी को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने इसमें लाल रंग मिला दिया है। लेकिन ऐसा नहीं है। हेनान प्रांत में बहने वाली इस नदी का नाम जियान है। इसका ऐसा रंग इसमें मिलने वाले पटाखों के बारूद के कारण हो गया है।
610
गंदगी के कारण चीन के अधिकांश जलश्रोत पीने लायक नहीं बचे हैं। यहां पीने के पानी की काफी कमी है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत होती है।
710
चीन में बहने वाली इस नदी का रंग गुलाबी हो चुका है। ये तस्वीर चीन के दीवार के पास बहती है। यहां आने वाले टूरिस्ट ही इस जगह पर काफी गंदगी फैला देते हैं।
810
चीन का कई देशों से रोजगार को लेकर कनेक्शन है। यहां लियाओनिंग प्रांत में बने दालियान बंदरगाह पर हर दिन कई जहाज पहुंचते है। इनसे निकलने वाले तेज भी नदी को काफी गंदा करता है।
910
चीन में इंडस्ट्रियल वेस्ट काफी ज्यादा होता है। इसे सीधे नदियों में मिला दिया जाता है। झेजियांग में बहने वाली जियासिंग नदी में मिलने वाली गंदगी के कारण इसका रंग पीला हो गया है। साथ ही इस नदी से काफी बदबू भी आती है।
1010
इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग सकता है कि किसी ने पानी में रंग मिला दिया है। लेकिन आपको बता दें कि ये चीन इ अनहुई प्रांत की तस्वीर है। इसके पानी में इतनी मात्रा में काई जमा हो चुका है कि पानी इस वजह से हरे रंग का नजर आता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos