193 KG वाले इस बच्चे का वजन अब है 85 Kg, ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हो जाते हैं हैरान
इंडोनेशिया: दुनिया का सबसे मोटा बच्चा तो आपको याद ही होगा। इंडोनेशिया में रहने वाले आर्या परमाना को दुनिया का सबसे मोटा बच्चा कहा जाता था। लेकिन हाल ही में उसके ट्रेनर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखकर आंखों पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। वीडियो में आर्या काफी दुबला नजर आ रहा है। ट्रेनर ने वीडियो में दिखाया कि किस कसरत को कर उसने अपना वजन घटाया। तस्वीरों में देखें कैसे कभी 193 केजी के आर्या ने 108 किलो वजन घटाया।
कभी दुनिया के सबसे मोटे बच्चे का खिताब अपने नाम करने वाले आर्या के ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है।
एक समय था जब आर्या का वजन 193 पहुंच गया तह। वो खुद से चल भी नहीं पाते थे। मोटापे के कारण उनका स्कूल भी छूट गया था।
घर के बाथरूम में नहीं समाने के कारण उनके माता-पिता ने घर के बाहर ही तालाब बनवा दिया था।
अब उनके जिम ट्रेनर एडे राय ने एक वीडियो इस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें आर्या का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है।
उन्होंने साल 2016 में अपनी वेट लॉस जर्नी स्टार्ट की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने अपना वजन 108 किलो घटा लिया है।
मोटापे के कारण उसकी जान पर बन आई थी। डॉक्टर्स ने साफ़ कर दिया था कि अगर उसका वजन कम नहीं हुआ, तो उसकी जान को खतरा है। इसके बाद शुरू हुई थी आर्या की वेट लॉस जर्नी।
2016 में आर्या ने जिम ज्वाइन किया। साथ ही बैलेंस्ड डाइट भी लेना शुरू किया। आर्या फिजिकल एक्टिविटीज में सक्रीय रहने लगे।
डाइट और वेट ट्रेनिंग के जरिये आर्या ने अपना वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया।
जिम ट्रेनर ने आर्या का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने शुरुआत से लेकर अभी तक का उनका सफर दिखाया है।
शुरुआत में आर्या को एक्सरसाइज करने में परेशानी होती थी लेकिन अब वो काफी चुस्त हो चुके हैं।
आर्या के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें लोगों को काफी इंस्पायर कर रही है।
आर्या ना सिर्फ फंक्शनल ट्रेनिंग करते है बल्कि वेट ट्रेनिंग भी। उनके ट्रेनर के मुताबिक़, बैलेंस्ड डाइट के साथ वेट ट्रेनिंग करने से वजन काफी तेजी से घटता है।
तस्वीरें देख अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि कभी आर्या इतने मोटे थे।
हालांकि, वजन कम होने के कारण उनकी बॉडी में काफी लूज स्किन दिखाई देती है।
जल्द ही आर्या सर्जरी के जरिये इस लूज स्किन से भी छुटकारा पा लेंगे।