कोरोना का ऐसा खौफ, शख्स ने वॉशिंग मशीन में धो डाले 14 लाख रुपए, सुखाते हुए हो गया खौफनाक हादसा

Published : Aug 03, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Aug 03, 2020, 05:12 PM IST

हटके डेस्क: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बरपा हुआ है। इस वायरस की वजह से दुनिया में करोड़ों लोग संक्रमित हुए हैं वहीं लाखों लोगों की  जान इस वायरस ने ली। ये ऐसा वायरस है जो कब कैसे किसी को अपनी चपेट में ले ले, कोई नहीं समझ पा रहा। पहले जहां छींकने और खांसने से वायरस के फैलने की बात कही जा रही थी इसके बाद अब ये हवा से फैलने लगा है, ऐसा कहा जा रहा है। वायरस की वजह से लोगों के मन में भी खौफ भर गया है। कोई किसी के घर तक जाना पसंद नहीं करता। लेकिन कुछ लोगों के मन में तो वायरस का खौफ ऐसा हो गया है कि वो किसी भी हद तक चले जाने को तैयार हैं। जैसा कि कहा जा रहा है कि ये वायरस कैश से भी फैल रहा है, ऐसे में एक शख्स ने अपने पूरे 14 लाख रुपए कोरोना फ्री करने के लिए उन्हें वॉशिंग मशीन में धो डाला। लेकिन जब शख्स ने कोरोना को पूरी तरह मारने के लिए उसे सुखाने के लिए ओवन में डाला, तो वो हादसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। 

PREV
17
कोरोना का ऐसा खौफ, शख्स ने वॉशिंग मशीन में धो डाले 14 लाख रुपए,  सुखाते हुए हो गया खौफनाक हादसा

मामला दक्षिण कोरिया से सामने आया , जहां एक शख्स ने कोरोना के खौफ के कारण अपने सारे कैश को वॉशिंग मशीन में धो डाला। उसने एक साथ मशीन में 14 रुपये डाल दिए।  
 

27

जब मशीन में कैश धूल गए तो शख्स ने उन्हें सुखाने के लिए ओवन में डाल दिया। लेकिन उसे क्या पता था कि इसके बाद जो होगा वो उसे सड़क पर ले आएगा। 

37

शख्स ने नोट को सुखाने के लिए उसे घर के ओवन में डाल दिया। इसके बाद शख्स के कई नोट जल गए। शख्स द्वारा नोट को डिसइंफेक्ट करने का ये तरीका उसे महंगा पड़ गया। 

47

नोट इस तरह जल गए थे कि वो किसी यूज के नहीं रहे। शख्स सड़क पर आ चुका था। लेकिन इसके बाद शख्स तुरंत बैंक ऑफ कोरिया पहुंचा। जहां वो पता लगाने में जुट गया कि क्या ये जले नोट अब किसी काम के हैं। 

57

शख्स की खुशकिस्मती रही कि बैंक ऑफ कोरिया ने इन नोटों को बदलने की बात को स्वीकार कर लिया। बैंक ने बताया कि कटे-फटे नोट्स को बदलने के तहत इस कैश को एक्सचेंज किया जा सकता है। 

67

हालांकि, शख्स को उसके पूरे जले हुए नोट की वैल्यू नहीं दी गई है। बैंक ने कहा कि कुछ नोट इतने जल गए थे कि उन्हें एक्सचेंज नहीं किया जा सकता था। फिर भी जो अमाउंट शख्स को वापस की गई वो काफी थी। 
 

77

शख्स  की पहचान उजागर नहीं की गई लेकिन इस मामले के बाद पुलिस ने लोगों से नोट को कोरोना फ्री करने के लिए ऐसे तरीके को अपनाने के लिए मना किया है। शख्स खुशकिस्मत था कि उसे नोट बदलने का मौका मिला। अगर ऐसा नहीं होता तो उसकी हालत बुरी हो जाती। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories