15 हजार साल पहले इंसानों ने किया था 'दानव' का शिकार, अब जाकर जमीन के नीचे से निकली हड्डियां

Published : May 22, 2020, 05:09 PM IST

हटके डेस्क: मेक्सिको में फेलिपे एंजेलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास चल रही खुदाई के दौरान लोगों एक हाथ कुछ ऐसा लगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यहां कंस्ट्रक्शन साइट से एक दो नहीं, बल्कि 60 मैमॉथ्स की हड्डियां मिली। इसके अलावा यहां कुछ जंगली भैंसे और ऊंट की भी हड्डियां मिली। सबसे हैरत की बात तो कि इन सबके साथ करीब 15 इंसानी खोपड़ी भी बरामद की गई। ये हड्डियां पिछले साल ही मिली थी। लेकिन अब जाकर इसकी तस्वीरें सामने आई। बताया जा रहा है कि अब जिस जगह पर ये एयरपोर्ट है, वहां कई सालों पहले जानवरों को फंसाने की जगह बनाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, ये हड्डियां 15 हजार साल पहले की है। मैमॉथ्स विशालकाय जानवर थे, जो अब विलुप्त हो गए हैं। 

PREV
110
15 हजार साल पहले इंसानों ने किया था 'दानव' का शिकार, अब जाकर जमीन के नीचे से निकली हड्डियां

मेक्सिको में एयरपोर्ट के पास एक कोलंबियाई विशाल मैमॉथ की खोपड़ी और टस्क मिले।  अंदाजा लगाया जा रहा है कि जानवर का वजन 20,000 पाउंड तक होगा। साथ ही ये हड्डियां 12 हजार साल पहले की बताई जा रही है। 

210

इस कोलंबियाई मैमॉथ के दांत 16 फ़ीट लंबे हो सकते हैं। तस्वीर में सावधानी से जमीन से अवशेषों को निकालते लोग। 

310

अब मैमॉथ दुनिया से खत्म हो गए हैं। इनकी जिंदगी 65 साल लंबी हो सकती है। 15 फ़ीट बड़े इन जानवरों के शरीर में काफी कम बाल होते हैं। साथ ही ये काफी वजनी भी होते हैं। 

410

साइट पर मिले मैमॉथ के दांत। इन विशालकाय जानवरों के दांत भी काफी बड़े होते हैं। साथ ही इस साइट से कई हड्डियां भी मिले। 

510

ये हड्डियां मेक्सिको के फेलिपे एयरपोर्ट के पास मिली। ये हड्डियां सांता लुसिया शहर के पास से मिली। बताया जा रहा है कि ये हड्डियां पिछले साल ही मिली थी। लेकिन अब जाकर तस्वीरें सामने आई है। 

610

इस जगह पर दो  गुफा भी मिले। इन गुफाओं को 15 हजार साल पहले बनाया गया था। कहा जा रहा है कई इन गुफाओं में मैमॉथ्स को पकड़ा जाता था और फिर इंसान उसे मारते थे। 

710

साइट से बरामद इतने विशाल दांतों को देख लोग भी हैरान थे। इन तस्वीरों को मेक्सिको नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी ने क्लिक किया था। 

810

ये मैमॉथ्स आज से 14 हजार साल पहले ही खत्म हो गए थे।। ये जानवर सिर्फ पेड़-पौधे खाते थे। साइंटिस्ट्स का कहना है कि एक साथ इतनी हड्डियां साफ़ बताती है कि इस जगह पर इनका  शिकार किया जाता था। 

910

ये गड्ढा 6 फ़ीट गहरा था। साथ ही इसका डायमीटर 25 यार्ड था। इसका इस्तेमाल इन जानवरो को फंसाने के लिए ही किया जाता था। कहा जा रहा है कि इन गुफाओं की उम्र 35 हजार साल पुराने भी हो सकते हैं। 

1010

सबसे शॉकिंग बात तो ये थी कि इस जगह से इंसानी खोपड़ी भी बरामद की गई। साथ ही कुत्ते और भी कई अलग-अलग जानवर के अवशेष मिले। 
 

Recommended Stories