6 दिन बाद मगरमच्छ के पेट से इस हाल में निकला लड़का, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

Published : Aug 04, 2020, 11:53 AM ISTUpdated : Aug 04, 2020, 03:15 PM IST

हटके डेस्क: हादसे कभी भी हो जाते हैं। इंसान को पता भी नहीं होता है कि अगले पल उसके  ऐसी कोई घटना हो सकती है, जिसके बाद उसकी जान तक जा सकती है। मलेशिया में रहने वाले एक 14 साल के लड़के को क्या पता था कि रात के खाने के लिए घोंघा पकड़ना उसकी जिंदगी की आखिरी भूल साबित होगी। नदी किनारे घोंघा पकड़ने गया ये लड़का 6 दिन तक लापता रहा। आखिरकार 6 दिन बाद उसका पता चला। लोगों ने लड़के को 14 फ़ीट के दैत्याकार मगरमच्छ के पेट से बाहर निकाला। इसकी तस्वीरें आपका दिल दहला देंगी... 

PREV
17
6 दिन बाद मगरमच्छ के पेट से इस हाल में निकला लड़का, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

मामला मलेशिया से सामने आया, जहां 14 साल के एक लड़के को मगरमच्छ ने जिंदा निगल लिया। मगरमच्छ के पेट से लड़के की बॉडी के कई हिस्से बरामद हुए। 
 

27

14 साल के लड़के की पहचान रिकी गांया के रूप में हुई। शुक्रवार को रिकी नदी किनारे रात के खाने के लिए घोंघा चुनने गया था। तभी एक मगरमच्छ ने उसके पैर को जबड़े में दबाकर उसे खींच लिया। 
 

37

मलेशिया के रूमह में रहने वाले रिकी को बीते 6 दिन से तलाश किया जा रहा था। आखिरकार एक मुर्गी का शिकार करने जब मगरमच्छ 6 दिन बाद पानी से बाहर निकला तब रिकी को ढूंढ निकाला गया। 

47

रिकी को मगरमच्छ ने 26 जुलाई को ही खींच लिया था। इसके बाद मगरमच्छ उसे खा गया। 6 दिन बाद उसे फिर भूख लगी तब वो नदी से बाहर आया। 
 

57

रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बेहद मुश्किल से मगरमच्छ को काबू में किया। वो इतना बड़ा था कि रेस्क्यू टीम को गांव वालों की मदद लेनी पड़ी। 

67

रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ के पेट से इंसान के कई बॉडी पार्ट्स मिले। मगरमच्छ के पेट को फाड़कर सारे पार्ट्स को बाहर निकाला गया। इसके बाद इन पार्ट्स को लड़के के घरवालों के हवाले किया गया। जहां उन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया।  

77

इस जगह से मगरमच्छ ने लड़के को पानी में खींचा था। वहीं से उसे एक महिला ने देखा था जिसके बाद लोग बीते 6 दिनों से उसका इंतजार कर रहे थे। 

Recommended Stories