थाईलैंड: किस्मत कब बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। ये पलभर में किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। ऐसी ही किस्मत पलटी थाईलैंड में रहने वाले 55 साल के एक मछुआरे की। जुमरुस थिचोट काफी गरीब थे। इस साल की शुरुआत में समुद्र के किनारे टहल रहे थे। तभी उनकी नजर किनारे पड़ी चमकीली चीज पर पड़ी, जिसे उन्होंने उठाकर रख लिया। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये चमकीली चीज उनकी किस्मत बदल देगा।
जुमरुस के हाथ जो चमकीली चीज लगी थी, वो असल में व्हेल मछली की उल्टी थी। उन्हें पता ही नहीं था कि उनके हाथ खजाना लगा है।
25
बाद में उनके पड़ोसियों ने उन्हें उस पत्थर की असलियत बताई। लोगों की बात सुनकर जुमरुस ने अपने पास रहने वाले ऑफिसर्स से मुलाकात कर उन्हें पत्थर दिखाया। तब जाकर उसकी असल कीमत पता चली।
35
जुमरुस के हाथ जो लगा था, उसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए आंकी गई। इसे समुद्र का खजाना या तैरता सोना भी कहते हैं।
45
व्हेल की उल्टी काफी कीमती होती है। इसका उपयोग परफ्यूम बनाने में किया जाता है।
55
दरअसल, व्हेल की उल्टी में मौजूद अलकोहल अम्ब्रेन से परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News