इधर देश कोरोना से तबाह, उधर देश का नेता 20 हसीनाओं के साथ 5 स्टार होटल में कर रहा अय्याशी

हटके डेस्क: कोरोना ने सभी देशों को तबाह कर दिया है। इस जानलेवा वायरस ने अभी तक 19 लाख 25 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है। जबकि इससे मरने वालों की संख्या 1 लाख 19 हजार पहुंच चुकी है। वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी लेकिन आज ये वायरस दुनिया के कई देशों में पहुंच चुका है। हर देश का नेता इस वायरस से बचाव के लिए स्टेप्स ले रहा है। लेकिन थाईलैंड के राजा को शायद अपनी जनता से कोई ख़ास मतलब नहीं है। तभी तो जब देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, तब यहां का राजा अपनी 20 प्रेमिकाओं के साथ एक लग्जरी होटल में समय बिता रहा है। तस्वीरों में देखें इस अय्याश नेता की बेशर्मी के सबूत... 

Asianet News Hindi | Published : Apr 14, 2020 6:01 AM IST / Updated: Apr 14 2020, 01:23 PM IST

112
इधर देश कोरोना से तबाह, उधर देश का नेता 20 हसीनाओं के साथ 5 स्टार होटल में कर रहा अय्याशी
विदेशी मीडिया मेट्रो यूके ने थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न के बारे में खबर छापी, जिसके बाद बवाल मच गया। खबर में ये बताया गया कि राजा मार्च के आखिरी हफ्ते में, जब सारी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही थी, अपनी 20 प्रेमिकाओं संग घूमने निकल गया था।  

 
212
राजा बैंकॉक से जर्मनी गया था। वहां उसके साथ उसकी 20 प्रेमिका भी थीं। जब राजा वहां पहुंचा, तो ये बताया गया कि राजाजी कोरोना के कारण खुद को इन 5 स्टार होटल में आइसोलेट करेंगे।
312
राजा अपनी 20 प्रेमिकाओं संग इस होटल में आइसोलेशन में हैं। लेकिन ये हैं तो राजा। इनके लिए क्या नियम और क्या कायदे? राजा जी को मन हुआ बैंकॉक जाने का तो इन्होने लॉकडाउन भी तोड़ दिया। 
412
इन्हें अपनी पत्नी से मिलने का मन हुआ, तो जर्मनी से स्विट्ज़रलैंड गए और फिर वहां से बैंकॉक। वापस अपनी पत्नी के साथ स्विट्ज़रलैंड आए। जहां उनकी पत्नी रानी सुथिडा रुक गई और राजा वापस जर्मनी आ गए। 
512
दरअसल, राजा थाईलैंड में होने वाले चक्र डे में भाग लेने गए थे। उन्होंने इस ट्रिप में थाईलैंड के पीएम से मुलाकात की और सेना के प्रमुख से भी मिले। 
612
थाईलैंड के राजा अपनी अयाशियों के लिए पहले से बदनाम हैं। उन्हें किंग रामा एक्स के नाम से भी जाना जाता है।
712
थाईलैंड के राजा को नहीं लगता कि ये वायरस फैलाने में चीन का हाथ है। उन्होंने चक्र डे के दौरान कहा कि इस महामारी में किसी की गलती नहीं है। अब इसके कारणों को समझकर इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए। 
812
कोरोना के दौरान मौज-मस्ती कर रहे राजा को गद्दी 2016 में मिली थी। राजा वजिरालॉन्गकोर्न ने चार बार शादियां की हैं। जिसमें वो फिलहाल चौथी पत्नी के साथ रह रहे हैं। 
912
उनकी चौथी पत्नी पहले उनकी बॉडीगार्ड थीं। आशिकमिजाज इस राजा का दिल उसपर आ गया और उसने शादी कर ली। 
 
1012
राजा की तीसरी पत्नी वेटर थी। दोनों का रिश्ता सीक्रेट था लेकिन 2005 में जब वेटर ने उनके बेटे को जन्म दिया तब इस रिश्ते का खुलासा हुआ। 
 
1112
इतना अय्याश राजा होने के बाद भी थाईलैंड की जनता इस बारे में कुछ नहीं बोल सकती। यहां राजा की आलोचना करने पर 35 साल जेल की सजा है। इस कारण सब चुप हैं। 
1212
बता दें कि अभी थाईलैंड कोरोना के कहर टूट रहा है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 5 सौ से अधिक है। जिसमें से 40 की मौत हो चुकी है। ऐसे में राजा को देश की फ़िक्र करनी चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। 
 
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos