चीन के इस मार्केट से दुनियाभर में फैला जानलेवा वायरस, बेचा जाता है ऐसे-ऐसे जानवरों का मीट

Published : Jan 24, 2020, 03:07 PM IST

चीन: पूरी दुनिया में फिलहाल चीन से फैल रहे रहस्यमय बीमारी ने हड़कंप मचा रखा है। खतरनाक कोरोनावायरस के कारण कई देश के लोग बीमार पड़ चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस वायरस की शुरुआत वुहान से हुई है। साथ ही ये वायरस जानवरों से इंसान के बीच फैल रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये वायरस सांप, चमगादड़ और चूहों से इंसानों में फैल रही है। अब सोशल मीडिया पर चीन के उस मार्केट की तस्वीरें वायरल हो रही है, जहां से इस वायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी। वुहान के हुनान सीफूड मार्केट से इस वायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी। इस मार्केट में ऐसे-ऐसे जानवरों का मीट मिलता है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।  

PREV
18
चीन के इस मार्केट से दुनियाभर में फैला जानलेवा वायरस, बेचा जाता है ऐसे-ऐसे जानवरों का मीट
इस मार्केट में 112 अलग-अलग जानवरों का मीट बिकता है। इसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। कुछ मीट तो इतने महंगे होते हैं कि सिर्फ रईस ही इन्हें अफोर्ड कर सकते हैं।
28
इस मार्केट में इन जानवरों का मीट ना सिर्फ खुलेआम बिकता है बल्कि इनकी होम डिलीवरी भी होती है।
38
वुहान मार्केट में कुत्ते, कोलास, भेड़िया, सांप, मगरमच्छ से लेकर चूहों का भी मीट मिलता है।
48
लेकिन इस मार्केट में साफ-सफाई की भारी कमी है। गंदगी एक बेच जानवरों को काटकर बेचा जाता है।
58
बता दें कि चीन में अजीबोगरीब जानवरों का मीट खाना आम बात है। ऐसे में इस मार्केट से ही वायरस के फैलने की बात कही जा रही है। खासकर चाइनीज कोबरा सांप जिसे यहां काफी पसंद किया जाता है, उससे ये वायरस तेजी से फैलने की बात कही जा रही है।
68
इस वायरस के चमगादड़ से भी फैलने की खबर है। जबकि इस देश में चमगादड़ का सूप काफी पसंद किया जाता है।
78
आज ये जानलेवा वायरस वियतनाम, थाईलैंड, सिंगापुर, साउथ कोरिया, अमेरिका और मेक्सिको में भी फ़ैल गया है। ऐसे में पूरी दुनिया इस जानलेवा वायरस से चिंतित है।
88
वायरस के फैलने का मेन स्पॉट वुहान का यही मार्केट है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories