दुनिया में इंसानों की बसाहट बहुत पुरानी है। पुरातत्व विभाग की खोजों में ऐसे जमीन में दफन ऐसे कई शहर सामने आए हैं, जो मानव सभ्यता की कहानी बयां करते हैं। लेकिन आज भी दुनिया में कई ऐसे शहर हैं, जो हजारों साल पहले बसाए गए थे और आज भी जिंदा हैं। यानी इतिहास में दफन नहीं हुए। इन शहरों में आज भी लोग रहते हैं। यहां बिखरी पड़ीं ऐतिहासिक सम्पदाओं के आधार पर इनके प्राचीन होने का पता चलता है। आइए आपको बताते हैं दुनिया के सबसे प्राचीन 5 शहरों के बारें में...