दुनिया की हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। लेकिन कई बार इसके लिए लोग हद से गुजर जाते हैं। प्लास्टिक सर्जरी करवाने से भी कई लोग परहेज नहीं करते। ऐसे में कई बार लोगों का चेहरा भी बिगड़ जाता है। आज हम आपको दुनिया की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले से ही खूबसूरत थी। लेकिन इनका मन संतुष्ट नहीं था। जिस कारण उन्होंने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए सर्जरी का फैसला किया और अब उनका चेहरा बदसूरत बन गया है।
मेलानी ग्रिफ्फिथ : इस एक्टेस ने अपने होंठ, गाल, माथे और आंखों की सर्जरी करवाई। लेकिन सर्जरी के बाद खूबसूरत दिखने की जगह मेलानी की आंखें बिल्ली की तरह हो गई। उनके होंठ भी बिगड़ गए। अब मेलानी पब्लिक में आने से कतराती हैं।
26
लिसा रिना: इस एक्ट्रेस ने अपने होंठों की सर्जरी अस्सी के दशक में करवाई थी। उस समय तो उनके चेहरे की खूबसूरती बढ़ गई थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता उनका चेहरा बिगड़ गया। उनके होंठ पहले से काफी बड़े होने लगे। जिस कारण उन्हें दुबारा से लिप रिडक्शन सर्जरी करवानी पड़ी। इसके बाद उनके फैंस ने अचानक उनके बढे ब्रेस्ट को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया। तब पता चला कि उन्होंने अपने ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई है।
36
फरहा अब्राहम: कई रिएल्टी शोज में नजर आ चुकी फरहान पेशे से म्यूजिशियन हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती बढाने के लिए अपने नाक और होंठ की सर्जरी करवाई थी। इस चक्कर में उनका चेहरा बिगड़ गया। जब उन्होंने उसे सुधारने के लिए फिर से सर्जरी करवानी चाही तो डॉक्टर्स ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने पेशेवर डॉक्टर्स की बात अनसुनी कर दी और दूसरे डॉक्टर्स से कंसल्ट कर एक के बाद एक दो सर्जरी करवा ली। इससे उनका चेहरा इतना बिगड़ गया कि अब उन्हें देखकर लोग डर जाते हैं।
46
इटली की मशहूर डिजाइनर में डोनाटेला का नाम गिना जाता है। उन्होंने कई सर्जरी करवाकर अपना चेहरा पूरी तरह बिगाड़ लिया है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि उनके भाई ने एक परफ्यूम लांच किया था। जिसका इस्तेमाल करने की वजह से डिजाइनर को रिएक्शन हो गया और उनका चेहरा बिगड़ गया। हालांकि, सच क्या है, ये तो कोई नहीं जानता।
56
जोसलिन वाइल्डस्टीन: जोसलिन तब चर्चा में आई, जब उनका चेहरा बिल्ली जैसा दिखने लगा। दरअसल, जोसलिन बिल्ली प्रेमी हैं। उन्हें कैट वीमेन बनना था। उन्हें अपना चेहरा बिल्लियों जैसा चाहिए था। इसके लिए उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि कुल ग्यारह सर्जरी करवा लिए। इससे उनका चेहरा काफी डरावना दिखने लगा।
66
हॉलीवुड एक्ट्रेस लिल किम ने अपने फेस और होंठ की कई बार सर्जरी करवाई। जिसके कारण उनका चेहरा काफी बिगड़ गया है। उनका चेहरा काफी डरावना हो गया है इस कारण वो पब्लिक में कम ही दिखाई देती हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News