Published : Jan 27, 2020, 06:58 PM ISTUpdated : Jan 27, 2020, 07:12 PM IST
मलेशिया: दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ समझदार तो कुछ लापरवाह। लेकिन ज्यादातर लोग अपने घर की सेफ्टी को लेकर काफी सजग रहते हैं। घर की सिक्योरिटी के लिए दरवाजे में कई लॉक लगवाने के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाते हैं। लेकिन कुछ लोग इतने लापरवाह होते हैं कि अपने घर का दरवाजा खुला ही छोड़ देते हैं। फेसबुक पर वी आर मलेशियन नाम के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक महिला दरवाजा खोलकर गहरी नींद दोती नजर आई। इसके बाद जो हुआ, उसने जहां कुछ लोगों को हैरान कर दिया, तो कुछ लोग मज़े भी लेते नजर आए।