घर के कबाड़ में सालों से पड़ी थी चाय की पुरानी केतली, 11 मिनट में बदल कर रख दी मजदूर की किस्मत

Published : Sep 25, 2020, 04:24 PM ISTUpdated : Sep 27, 2020, 02:04 PM IST

हटके डेस्क: कहते हैं ना, देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। किसकी किस्मत कब पलट जाए कोई कह नहीं सकता। किस्मत पलटने की एक ऐसी ही घटना इंग्लैंड के एक मजदूर के साथ घटी। 51 साल के इस शख्स को पता भी नहीं था कि सालों से उसके घर में एक ऐसी चीज कबाड़ में पड़ी है, जो उसकी दुनिया ही पलट देगी। शख्स के घर के कबाड़ में एक छोटी सी चाय की केतली पड़ी थी। 15 सेंटीमीटर छोटी इस केतली ने शख्स की किस्मत पलट दी। दरअसल, ये आम सी दिखने वाली केतली चीनी राजसी परिवार की थी। इसे शख्स के दादाजी ने सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान पाया था। लेकिन किसी को इसके इतिहास के बारे में पता नहीं था। हाल ही में जब शख्स के हाथ ये केतली लगी, तो उसने इसे बेचने का फैसला किया। तब जाकर उसे इसके इतिहास का पता चला, जिसके बाद इसकी नीलामी की गई। नीलामी में इसे 6 करोड़ 64 लाख रुपए में बेचा गया। शख्स को अभी भी अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा।  

PREV
18
घर के कबाड़ में सालों से पड़ी थी चाय की पुरानी केतली, 11 मिनट में बदल कर रख दी मजदूर की किस्मत

लॉकडाउन में एक शख्स को अपने घर के कबाड़ में चाय की एक पुरानी केतली मिली। इस केतली ने शख्स की किस्मत ही बदल दी। इस केतली को नीलामी में 6 करोड़ 64 लाख रुपए में खरीदा गया। 

28

बेहद आम दिखने वाली इस केतली के इतिहास की असल में शख्स को जानकारी ही नहीं थी। दरअसल, दुनिया में इस तरह की चार ही केतली थी। शख्स के घर पर गैराज में बंद ये केतली चीनी राजा के किचन की शोभा बढ़ाती थी। 

38

मात्र 15 सेंटीमीटर की इस केतली को 93 लाख रुपए की नीलामी से शुरू किया गया था। लेकिन 11 ही मिनट में इस केतली की बोली 6 करोड़ को पार कर दिया। 

48

इस केतली की नीलामी करने वाले हांसोंस ऑक्शनर्स को भी उम्मीद नहीं थी कि इसकी इतनी कीमत लगाई जाएगी। उन्होंने भी इसके आखिरी बिड पर हैरानी जताई। 

58

हांसोंस के मुताबिक, ये केतली 18वीं शताब्दी की है। इसे चीनी राजा किआंलोंग का बताया गया। इसके बाद सेकंड वर्ल्ड वॉर के एक सैनिक ने इसे अपने घर इंग्लैंड पहुंचा दिया। 
 

68


वहां किसी को इसकी कीमत का पता नहीं था। चूंकि ये बेहद छोटा था इसलिए उनलोगों ने इसे यूज करने की जगह घर के कबाड़ में बंद कर दिया।  

78

लेकिन लॉकडाउन में अपने घर के गैराज की सफाई करते हुए 51 साल के मजदूर, जिसकी पहचान छिपाई गई है के हाथ ये केतली लगी। उसने इसे बेचने के लिए हांसोंस से संपर्क किया। 

88

तब जाकर उसे पता चला कि ये कोई आम केतली नहीं, बल्कि ऐतिहासिक है। हालांकि, ना उसे ना ही हांसोंस को पता था कि ये छोटी सी केतली 6 करोड़ 64 लाख में बिकेगी। लोग इस मजदूर की किस्मत देख हैरत में हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories