कोरोना को है हराना तो चीन से सीखे दुनिया, कम थे अस्पताल तो रातों-रात किया था इंतजाम

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वायरस ने आक्रामक रूप धारण कर लिया है। दुनिया में इससे संक्रमित लोगों की संख्या जल्द पांच लाख पार कर जाएगी। हर बीतते दिन के साथ इससे हो रही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। भारत में भी स्थिति गंभीर है। बात अगर इटली और स्पेन की करें, तो इन दो देशों ने कोरोना के कारण मौत के आंकड़ों में चीन को भी पीछे कर दिया है। दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है. ताकि ये वायरस और ना फैल पाए। इस बीच चीन ने अपने देश में लॉकडाउन खत्म कर दिया। चीन में वायरस से संक्रमण के नए मामलों में कमी आ गई है। साथ ही कई लोग ठीक होकर घर भी लौट रहे हैं। जबकि दुनिया के कई देश हैं जहां कब्रिस्तान में लाशों को दफ़नाने की जगह  नहीं है। वहीं चीन ने अचानक माहमारी बने इस वायरस से निपटने के लिए तुरंत एक्शन लिया था।  दुनिया को अगर कोरोना से लड़ना है तो चीन से कुछ बातें जरूर सीखनी चाहिए।  
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 10:22 AM IST

110
कोरोना को है हराना तो चीन से सीखे दुनिया, कम थे अस्पताल तो रातों-रात किया था इंतजाम
दिसंबर में चीन में कोरोना का मामला सामने आया था। इसके बाद कुछ ही हफ़्तों में वायरस ने भयानक रूप ले लिया था। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई थी कि अस्पताल में उन्हें एडमिट करने के लिए जगह नहीं थी।
210
इस स्थिति का चीन ने काफी धैर्य से सामना किया। चीन ने 10 दिन के अंदर 1 हजार बेड वाले अस्पताल का निर्माण कर दिया।
310
चीन ने कई स्टेडियम और म्युजियम को अस्पताल में बदल दिया। वुहान के कन्वेंशन सेंटर को अस्पताल बना दिया गया।
410
चीन में सख्ती से लॉकडाउन कर दिया गया। बीते दो महीनों से लोग घर के अंदर कैद थे।
510
610
चीन में मेडिकल टीम घर-घर जाकर लोगों का टेम्प्रेचर चेक कर रही थी। टीम ने जबरदस्ती मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
710
इस वायरस की रोकथाम के लिए चीन काफी सजग था। जो भी इस वायरस की बात छिपा रहे थे, उन्हें ढूंढकर एडमिट करवाया गया।
810
इन तीन महीनों में कई टेम्पररी अस्पताल बनाए गए। इन अस्पतालों में कोरोना के संदिग्धों को रखा गया।
910
अस्पताल के अरेंजमेंट्स वाकई काबिले तारीफ थे। मरीजों को आइसोलेट कर रखा गया। साथ ही स्वस्थ लोगों को दूर रखा गया।
1010
चीन में सड़कों पर नियम से सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया। इसी का नतीजा है शायद कि अब चीन ने लॉकडाउन खत्म कर दिया है। सड़कों पर लोग आ गया हैं। हालांकि, अभी भी मास्क लगाए रखना जरुरी है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos