Published : Feb 29, 2020, 01:43 PM ISTUpdated : Mar 01, 2020, 06:39 PM IST
जब दिल्ली दंगे की आग में जल रही थी, तब एक सिख ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए दंगे से प्रभावित अपने पड़ोसियों की जान बचाई। कहा जाता है कि 1984 के सिख दंगों के बाद जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी, पहली बार यह दंगा दिल्ली में हुआ जो लगातार तीन दिनों तक जारी रहा। इसमें तीन दर्जन से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई। दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ एक सुरक्षा अधिकारी को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस दंगे के दौरान एक सिख ने मानवता और साहस की अनोखी मिसाल पेश की। मोहिन्दर सिंह नाम के इस शख्स ने बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी के जरिए करीब 60 से लेकर 80 बार अपने मुस्लिम पड़ोसियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। उनके इस काम की देशी मीडिया के साथ विदेशी मीडिया में भी जम कर चर्चा हो रही है और सभी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। 53 साल के मोहिन्दर सिंह ने दंगाइयों से लोगों को बचाने का काम अपने बेटे के साथ मिल कर किया। उनका बेटा जहां बुलेट से लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहा था, वे स्कूटी के जरिए यह काम कर रहे थे। लोगों को बचाने के लिए उन्होंने गोकुलपुरी से कर्दमपुरी के बीच एक घंटे में 20 चक्कर लगाए। उन्होंने कई छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ हर उम्र के लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया। उन्होंने कुछ लोगों और बच्चों को सिखों की पगड़ी भी पहना दी, ताकि दंगाई उन्हें मुसलमान नहीं समझें। मोहिन्दर सिंह गोकुलपुरी में अपने बेटे के साथ मिल कर इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान चलाते हैं। गोकुलपुरी वह इलाका है, जो इस दंगे से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। बहरहाल, अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को बचाने वाले ऐसे लोग कम ही मिलते हैं। जिन लोगों की जान उन्होंने बचाई है, वे उन्हें कभी नहीं भूल सकते। देखें तस्वीरों में कितना भयानक था दिल्ली का दंगा।
दिल्ली के दंगे के दौरान 53 साल के मोनिन्दर सिंह ने अपने बेटे के साथ मिल कर कई पड़ोसियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया और उनकी जान बचाई। उनके इस साहस से भरे काम की देश के साथ विदेशों में भी प्रशंसा हो रही है।
210
आगजनी करते दंगाई। दिल्ली के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर आगजनी हुई, जिसमें जान-माल को भारी क्षति पहुंची।
310
दंगे के बाद हुए नुकसान को देखता हुआ एक शख्स। इस दंगे में कई घरों और दुकानों को तोड़ दिया गया। कई लोगों की रोजी-रोटी का जरिया चला गया।
410
दंगे के दौरान इस पेट्रोल पम्प को जलाने की कोशिश की गई। इस पेट्रोल पम्प को काफी नुकसान पहुंचा है।
510
दंगे के दौरान कुछ इस तरह जहां-तहां आग लगाई जा रही थी और पत्थर फेंके जा रहे थे।
610
दंगाइयों की भीड़ पत्थरबाजी और आगजनी करती हुई। दो दिनों तक दिल्ली में पूरी तरह अराजकता का माहौल बना रहा।
710
पुलिस के जवान और अधिकारी दंगाग्रस्त क्षेत्र में गश्त करते हुए।
810
दंगे में फुटपाथ पर सामान बेचने वालों की रेहड़ियां तक जला दी गईं।
910
आखिरकार, दंगाग्रस्त क्षेत्रों में स्थिति को संभालने के लिए अर्धसैन्य बलों को उतारना पड़ा।
1010
पुलिस के जवान दंगे के दौरान जला दिए गए एक घर के पास निगरानी करते हुए। इस दंगे में काफी नुकसान हुआ है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News