पहियो पर दौड़ते शाही महल: ये हैं दुनिया की 10 रॉयल और लग्जरी ट्रेनें

नई दिल्ली. औद्योगिक क्रांति के दौरान किसी भी देश में ट्रेनों को उसकी इकॉनमी की रीढ़ कहा जाता रहा है। इसकी वजह है कि ट्रेने यात्रियों के लिए सस्ती सुविधाजनक और दूर देश तक संचार के लिए सबसे पहला साधन होती हैं। घंटों तक लंबी दूरी की सफर, जरूरी सुविधाओं से भरे बड़े-बड़े डब्बों में यात्रियों को भरकर पटरियों पर दौड़ती ट्रेन। ये सब किसी को भी एक अलग ही तरह का अनुभव देता है। ट्रेन का सफर तब और रोमांचक हो जाता है जब ये कोई स्पेशल ट्रेन हो किसी शाही महल जैसी। जी हां साधारण लोकल ट्रेन वाला सफर भले थका देने वाला और परेशान करने वाला है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी ट्रेन भी हैं जिसमें सुविधाएं राजा-महाराजाओं जैसी हैं।

आइए दुनिया की 10 रॉयल और लग्जरी ट्रेन के बारे में जानते हैं............

 

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2019 12:11 PM IST / Updated: Nov 12 2019, 06:24 PM IST

110
पहियो पर दौड़ते शाही महल: ये हैं दुनिया की 10 रॉयल और लग्जरी ट्रेनें
ब्लू ट्रेन का नाम नीली खिड़कियों की वजह से रखा गया है। अफ्रीका में घूमने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। ब्लू ट्रेन केप टाउन और काहिरा के बीच रास्तों से होकर अटलांटिक महासागर के किनारे से गुजरती है। इसके बाहर का नजारा देखने लायक होता है।
210
ईस्टन और ओरिएंटल एक्सप्रेस दुनिया की एक बड़ी शाही ट्रेन है। यह दक्षिण –पूर्व एशिया में चलती है। ये बैंकॉक, रिवर क्वाई, पेनांग, सिंगापुर,चियांग माई, कुआलालंपुर, कैमरून हाइलैंड्स,वांग पो, ट्रांग आदि क्षेत्रों में सफर करवाती है। मई से दिसंबर के बीच आप सफर का आनंद लें।
310
द घान रेलगाड़ी भी रॉयल लग्जरी ट्रेनों की लिस्ट में आती है। ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड से लेकर एलिस स्प्रिंग्स, डार्विन तक इसका सफर किया जाता है। घान रेल आपको साल भर सफर करवाने के लिए उपलब्ध है।
410
गोल्डन चैरियट यानि सोने का रथ नाम से भारत की लग्जरी ट्रेनों में से एक है। यह दक्षिणी भारतीय राज्यों कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु और पांडिचेरी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सवारी के लिए चलती है। इसकी सवारी करके लोगों को रॉयल फील आता है।
510
गोल्डन ईगल ट्रांस साइबेरियाई एक्सप्रेस रूस में चलने वाली लग्जरी ट्रेन है। यह मास्को, कज़ान, येकातेरिनबर्ग, नोवोसिबिर्स्क, इरकुत्स्क, बाइकाल झील, उलान बातार, व्लादिवोस्तोक, खाबरोवस्क आदि शहरों से गुजरती है। मई से सितंबर के बीच इसमें सफर किया जा सकता है।
610
महाराजा एक्सप्रेस भारत में चलने वाली शाही रेलगाड़ी है। यह पहियो पर राजमहल जैसा फील देने वाली गाड़ी ट्रेन है। ये नई दिल्ली, औरंगाबाद, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, आगरा, फतेहपुर सीकरी, ओरछा, खजुराहो, वाराणसी, लखनऊ आदि जगहों पर चलती है। नवंबर से अप्रेल तक आप सफर का आनंद लें।
710
पैलेस ऑन व्हील्स भी भारत में चलने वाली लग्जरी ट्रेन है। दिल्ली, जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा तक ये ट्रेन सफर के लिए उपलब्ध है। इसकी टाइमिंग भी नवंबर से अप्रेल तक सीमित है।
810
रॉयल स्कॉट्समैन लग्जरी ट्रेन स्कॉटलैंड में चलती हैं। ये आपको लंदन, एडिनबर्ग, कीथ, डंडी, ग्लासगो, पर्थ, कैम्ब्रिज, न्यूयॉर्क, स्कारबोरो, कैंब्रिज, ऑक्सफोर्ड, स्नान, चेस्टर जैसे शहरों में सफर करवाने के लिए उपलब्ध हैं। पर टाइमिंग फिक्स है सिर्फ अप्रैल से अक्टूबर तक।
910
वेनिस-सिम्पोन ओरिएंट एक्सप्रेस यूरोप देश में चलने वाली एक शाही रेल है। ये पेरिस से इस्तांबुल के बीच चलती है। इसके चलने का खास समय है ये मार्च से नवंबर तक चलती है। आप एक बार इसका सफर कर ले तो जिंदगी भर उसी एहसास में रहेंगे लेकिन जेब पर थोड़ा ज्यादा असर पड़ेगा।
1010
रोवोस रेल अफ्रीका में चलने वाली लग्जरी ट्रेन है जो प्रिटोरिया, केप टाउन, डरबन, विक्टोरिया फॉल्स, दार एस सलाम (तंजानिया), स्वाकोपमुंड (नामीबिया) जैसी जगहों पर सफर करवाती है। ये ट्रेन साल भर चलती है। ट्रेन को अफ्रीका का प्राइड कहा जाता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos