13 दिन में भारत ने चटाई थी पाकिस्तान को धूल, ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे युद्ध

हटके डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा विवाद युद्ध का रूप ले सकता है। कई लोगों ने इसे तीसरे विश्वयुद्ध का भी नाम दे दिया है। हालांकि, खुलकर अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस युद्ध का ऐलान नहीं किया है। लेकिन दोनों ही देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। युद्ध का नाम आते ही ऐसा माना जाता है कि कोई लड़ाई जो लंबे समय तक चली हो। दुनिया में कुछ ऐसे भी युद्ध हुए हैं, जो सौ साल से ज्यादा चले हैं। लेकिन आज हम आपको उन युद्धों के बारे में बताएंगे जो सबसे कम समय तक चले थे। इनमें कुछ तो चंद मिनटों में खत्म हो गए थे।  

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2020 5:42 AM IST / Updated: Jan 09 2020, 05:11 PM IST

110
13 दिन में भारत ने चटाई थी पाकिस्तान को धूल, ये हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे युद्ध
एंग्लो-जंजीबार युद्ध: अंग्रेजों और जंजीबार की सल्तनत के बीच 27 अगस्त 1896 को हुए युद्ध को दुनिया का सबसे छोटा युद्ध कहा जाता है। ये युद्ध लगभग 38 से 45 मिनट के बीच चला था। इस युद्ध में अंग्रेजों ने जंजीबार के सुल्तान को हरा दिया था।
210
अल सल्वाडोर- होंडुरास युद्ध: मध्य अमरीकी देशों अल सल्वाडोर और होंडुरास के बीच एक बार फुटबॉल मैच की वजह से युद्ध हो गया। 1970 के फीफा विश्वकप के दौरान एक प्ले ऑफ मैच में दोनों देशों के बीच मैच था। इस मैच को अल सल्वाडोर ने 3-2 से जीत लिया। इसी दौरान सल्वाडोर की फौज ने होंडुरास पर हमला कर दिया। 14 जुलाई को शुरू हुई ये लड़ाई करीब 100 घंटे चली। दूसरे अमेरिकी देशों के दबाव में युद्ध रुक गया।
310
रूस-जॉर्जिया युद्ध: 2008 में रूस और जॉर्जिया के बीच में दक्षिण ऑसेटिया और अब्खाजिया पर कब्जे को लेकर लड़ाई हुई। 7 अगस्त को शुरू हुए इस युद्ध में रूस ने पांच दिन में जॉर्जिया को हराकर इन दोनों जगहों को अपने कब्जे में ले लिया।
410
इस्राएल युद्ध: 1967 में चार इस्लामिक देशों मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और इराक ने मिलकर इस्राएल पर हमला कर दिया। लेकिन इस्राएल ने छह दिन में इन देशों को अकेले हरा दिया। इस युद्ध के खत्म होने पर इस्राएल के कब्जे में पहले से ज्यादा इलाका आ गया था।
510
स्लोवेनियाई आजादी की लड़ाई: स्लोवेनिया पहले युगोस्लाविया का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में स्लोवेनिया की आजादी के स्लोवेनियाई टेरिटोरियल डिफेंस कोशिश कर रहा था। 27 जून 1991 को स्लोवेनियाई टेरिटोरियल डिफेंस और युगोस्लाविया की सेना के बीच युद्ध हो गया। 10 दिन चला यह युद्ध स्लोवेनिया की आजादी के साथ खत्म हुआ। स्लोवेनिया अब एक आजाद देश है।
610
ग्रीस-बुल्गारिया युद्ध: 1925 में ग्रीस और बुल्गारिया के बीच कई इलाकों पर कब्जे को लेकर तनाव था। कहा जाता है कि 18 अक्टूबर को एक ग्रीक सिपाही का कुत्ता दौड़कर बुल्गारिया की सीमा में चला गया। सिपाही उसे पकड़ने उसके पीछे गया तो बुल्गारिया की सेना ने उसे गोली मार दी। इससे 19 अक्टूबर को युद्ध शुरू हुआ जो 10 दिन चला। यूएन से पहले मौजूद संस्था लीग ऑफ नेशंस ने दोनों देशों के बीच समझौता करवाया।
710
भारत-पाकिस्तान युद्ध: 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान को लेकर युद्ध हुआ। 3 दिसंबर को हुआ ये युद्ध 16 दिसंबर तक चला। इस युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई। पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर एक नया देश बांग्लादेश बना।13 दिन चला ये युद्ध भी दुनिया के सबसे छोटे युद्धों में शुमार है।
810
सर्बिया-बुल्गारिया युद्ध: 18 सितंबर 1885 को बुल्गारिया और ऑटोमन साम्राज्य के पूर्वी रूमेलिआ ने प्लोदिव शहर में एक हो जाने का निर्णय किया। लेकिन सर्बिया ने इसका विरोध किया। ये विरोध 14 नवंबर 1885 को युद्ध में बदल गया। 14 दिन तक चला ये युद्ध 28 नवंबर को खत्म हो गया। बुल्गारिया की इस युद्ध में जीत हुई।
910
हैस्टिंग्स की लड़ाई: साल 1066 में विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन-फ्रेंच सेना और हारोल्ड गॉविन्सन के नेतृत्व में अंग्रेज सेना के बीच लड़ाई हुई। 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 16 दिन तक चली ये लड़ाई विलियम की सेना ने जीती थी।
1010
जॉर्जिया-अर्मेनिया युद्ध: ऑटोमन साम्राज्य के पतन के बाद तिफलिस, बोर्चली और अखाल्कलाकि जिले पर कब्जे को लेकर जॉर्जिया और अर्मेनिया के बीच युद्ध हुआ था। 7 से 31 दिसंबर 1918 के बीच 24 दिन तक चला ये युद्ध दुनिया के सबसे छोटे युद्धों में शुमार है। इस युद्ध में कोई देश जीता या हारा नहीं था। ये सीजफायर पर खत्म हुआ।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos