32 साल पहले खोए बेटे का हर दिन दरवाजे पर इंतजार करती थी मां, लोग कहते थे- मर गया होगा, आखिरकार ममता की हुई जीत

Published : May 21, 2020, 10:22 AM ISTUpdated : May 21, 2020, 01:29 PM IST

हटके डेस्क: मां की ममता के आगे हर कुछ हार ही जाता है। दुनिया जहां कोरोना की वजह से लोगों की जान जा रही है, वहीं, वायरस के कहर के बीच चीन से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने दुनिया को भावुक कर दिया। एक मां, जिसने 32 साल तक अपने बेटे का इन्तजार किया। सबने उस मां को उम्मीद छोड़ देने को कहा था, लेकिन मां को विश्वास था कि उसका बेटा अभी जिंदा है। और आखिर में उसका विश्वास जीत गया। 2 साल की उम्र में खोए बेटे को जब मां ने अपने सामने 3 सदियों के बाद खड़ा देखा तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखों से आंसू बह निकले।  ये तस्वीरें आपको भी रुला देंगी... 

PREV
19
32 साल पहले खोए बेटे का हर दिन दरवाजे पर इंतजार करती थी मां, लोग कहते थे- मर गया होगा, आखिरकार ममता की हुई जीत

ये इमोशनल घटना चीन से सामने आई। यहां रहने वाली 60 साल की एक महिला ने अपने बेटे को 32 साल बाद अपनी आंखों के सामने देखा। इसके बाद तो ना बेटे के आंखों से आंसू रुके ना मां के। दोनों के आंसू वहाँ मौजूदा हर शख्स रो पड़ा। 

29

चीन में रहने वाली ली जिंग्जहीं ने अपने जीवन के 32 साल अपने बेटे की खोज में बिता दिए। इस दौरान इस मां ने चीन की हर गली हर मोहल्ले में अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसे कही सफलता नहीं मिली। कई बार ली उम्मीद छोड़ देती थी लेकिन उसकी ममता ने हार नहीं मानी। 

39

अब जाकर 32 साल के बाद पुलिस ने ली के बेटे जिअ जिअ को एक परिवार में ढूंढा जिसने 32 साल पहले उसे एक मानव तस्कर से 64 हजार रुपये में ख़रीदा था। 

49

जानकारी के मुताबिक, आज से 32 साल पहले ली का बेटा खो गया था। उस समय उसकी उम्र मात्र 2 साल थी। मानव तस्करों ने बच्चे को किडनैप कर लिया था। अपनी मां को सालों बाद देखकर बेटे के आंसू भी नहीं रुक रहे थे। 
 

59

17 अक्टूबर, 1988 को जिअ जिअ अपने पिता माओ के साथ घर एक बाहर खेल रहा था। लेकिन जैसे ही पिता का ध्यान बंटा, तस्करों ने उसके बेटे को उठा लिया। 
 

69

इसके बाद से ही माता-पिता दोनों जिअ की खोज में जुट गए थे। 32 साल में उन्होंने चीन की हर गली और मोहल्ले को छान मारा। जहां से भी सूचना मिलती, वो पहुंच जाते थे। लेकिन हर बार निराशा ही उनके हाथ लगी।  

79

पिछले महीने पुलिस को जानकारी मिली कि जिस साल जिअ खोया था, उसी साल एक परिवार ने दो साल के बच्चे को तस्करों से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की और आखिरकार जिअ का पता चल गया। 

89

जिअ को अपने सामने देख मां का तो ख़ुशी से बुरा हाल था। इन 32 सालों में ली ने अपने बेटे को ढूंढने में जी-जान लगा दी थी। 34 साल के जिअ ने मीडिया को बताया  कि आज से 6 साल पहले भी मैंने मां को टीवी पर देखा था, जहां वो एक बच्चे की तस्वीर दिखा रही थी। तस्वीर को देख उसे लगा कि शायद ये वही है, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके सामने ही उसकी मां है, और वो उसे पहचान नहीं पाया।  

99

अपनी मां से मिलने की ख़ुशी जिअ को भी है। लेकिन उसने मीडिया को बताया कि वो कुछ समय अपने असली मां-बाप के साथ बिताएगा और फिर वापस अपनी अडॉप्टिव फैमिली के पास लौट जाएगा। 


 

Recommended Stories