हटके डेस्क: साल 2020 के सबसे ईमानदार और सबसे भ्र्ष्ट देशों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट को Transparency International ने जारी किया। कोरोना महामारी के दौरान दुनिया में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों के आधार पर इस लिस्ट को जारी किया गया है। गौर करने की बात ये है कि इस लिस्ट में जिन दो देशों ने टॉप किया है, उन देशों ने कोरोना को काफी अच्छे से कंट्रोल किया। यानी जिस देश में भ्रष्टाचार ज्यादा था, वहां कोरोना ने काफी आतंक मचाया। इस लिस्ट में 180 देशों को शामिल किया, जिन्हें जीरो से सौ के बीच नंबर दिए गए। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड और डेनमार्क ने बाजी मारते हुए सबसे ईमानदार देश का खिताब जीता। वहीं भारत और पाकिस्तान सहित अमेरिका के लिए भी ये लिस्ट कुछ ख़ास ख़ुशी लेकर नहीं आई। आइये आपको बताते हैं इस लिस्ट की कुछ ख़ास बातें...
180 देशों की इस लिस्ट में न्यूजीलैंड, डेनमार्क ने 88 अंक के साथ पहला और दूसरा स्थान पाया है। दोनों ही देशों ने कोरोना को काफी अच्छे से हैंडल किया है। ऐसे में अब ईमानदारी के मामले में भी ये दोनों देश लोगों को काफी कुछ सीखा रहे हैं। ये दोनों देश पूरी दुनिया को काफी कुछ सीखा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं क्यों इन दो देशों में सबसे ज्यादा ईमानदार लोग रहते हैं।
28
लिस्ट में पहले स्थान पर आया न्यूजीलैंड दुनिया का वो पहला देश है, जिसने महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया था। यहां 1883 में ही महिलाओं को वोटिंग राइट मिल गए थे।
38
न्यूजीलैंड सरकार होने नागरिकों के अलावा बाहर से आने वालों का भी ख़ास ख्याल रखती है। यहां अकेले रहने वाले लोगों को भत्ता दिया जाता है। खासकर बुजुर्गो को 65 के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। जब सरकार खुद सबकी मदद के लिए आगे रहती है ऐसे में कोई भी भ्रष्टाचार क्यों अपनाना चाहेगा।
48
लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद डेनमार्क में भी लोग सरकार से काफी खुश रहते हैं। यही वजह है कि यहां करप्शन नहीं है। डेनमार्क में आपको बिजली पानी के अलावा एजुकेशन को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं होती। सारी सुविधा सरकार देती है।
58
डेनमार्क में बाहर से आकर बसे लोगों को भी कई सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें हेल्थ, पढाई और सिक्युरिटी शामिल है। अगर डेनमार्क के आप बीमार हो गए हैं, तो सिर्फ बॉस को एक बार इन्फॉर्म करना जरुरी है। आपको छुट्टी मिल जाएगी। कई देशों में इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरुरत पड़ती है।
68
डेनमार्क बाकी देशों से थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन यहां लोग काफी मिलनसार हैं। कहीं ना कहीं पार्टियां होती रहती है। सरकार से खुश इस देश में इस वजह से भ्रष्टाचार कम रहता है।
78
बात अगर भारत की करें तो लिस्ट में भारत 86वे नंबर पर है। 2019 की लिस्ट में भारत 80वे स्थान पर था। कोरोना काल में 6 पायदान फिसलते हुए ये 86 पर आ गया है।
88
भारत के पडोसी देश पाकिस्तान की हालत भ्रष्टाचार से काफी बुरी है। 180 देशों के लिस्ट में पाकिस्तान 124वे स्थान पर है। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के अलावा भुखमरी और गरीबी भी फैली है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News