डॉ प्रियंका रेड्डी के नाम से वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है सच?

Published : Jan 03, 2020, 05:02 PM IST

हटके डेस्क: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपने विचार, अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज और फोटोज लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन कुछ लोग गलत ढंग से मशहूर होने की भी कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक लड़की का टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद रेप पीड़िता डॉ प्रियंका रेड्डी है। लेकिन आपको बता दें कि ये सच नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं वीडियो की और इसके पीछे की सच्चाई... 

PREV
16
डॉ प्रियंका रेड्डी के नाम से वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है सच?
टिकटॉक पर जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, वो डॉक्टर के गेटअप में नजर आ रही है।
26
वीडियो पर ये भी लिखा है कि ये हैं प्रियंका रेड्डी।
36
लेकिन अगर ध्यान दें तो लड़की के ब्लेजर पर कुछ और ही नाम लिखा है। कोट के मुताबिक लड़की का नाम ऋतू यादव है।
46
जिस अकाउंट से इस लड़की के वीडियोज शेयर किये जाते हैं वो कपिल रघुवंशी 20 नाम से बना है।
56
हैदराबाद रेप पीड़िता के नाम से इस वीडियो को जोड़कर मशहूर होने की इस कोशिश की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।
66
वीडियो में डॉ प्रियंका रेड्डी का नाम लिख अकाउंट को फॉलो करने की रिक्वेस्ट की जा रही है। इससे साफ़ है कि मात्र अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए ये ओछी हरकत की जा रही है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories