मिल गई वो जगह, जहां छिपकर रहते हैं एलियंस, UFO एक्सपर्ट का दावा- इसी दरवाजे से पाताल लोक में जाते हैं

हटके डेस्क: 20 मई को अचानक बेंगलुरु में लोगों को एक अजीबोगरीब आवाज सुनाई दी। साथ ही कई लोगों को धरती के कांपने का भी अहसास हुआ। लेकिन ये भूकंप नहीं था ,अभी तक इसके बारे में डिटेल नहीं मिली है कि आखिर ये आवाज और ये कंपन क्यों थी? लेकिन कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे एलियंस की एक्टिविटी बताया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक और खबर ने अचानक हड़कंप मचा दिया। ET डाटा बेस यूट्यूब चैनल चलाने वाले एक यूएफओ हंटरने  दावा किया है कि उन्हें पृथ्वी पर एलियंस का बेस मिल गया है। इसी बेस से वो पृथ्वी पर सारी एक्टिविटीज करते हैं। इसका एक वीडियो भी उन्होंने जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक यूएफओ को इस दरवाजे से अंदर जाते हुए देखा। इस वीडियो को एक पायलट ने रिकॉर्ड किया। अब इनका दावा है कि इस दरवाजे को नासा दुनिया से छिपाते आई है आई है। 

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2020 9:46 AM IST / Updated: May 21 2020, 05:50 PM IST

19
मिल गई वो जगह, जहां छिपकर रहते हैं एलियंस, UFO एक्सपर्ट का दावा- इसी दरवाजे से पाताल लोक में जाते हैं

यूट्यब और अपना वेबसाइट चालने वाले एक यूएफओ हंटर का दावा है कि उसने एलियंस के बेस का दरवाजा ढूंढ लिया है। उसे गूगल अर्थ से इसके सबूत मिले हैं। 
 

29

स्कॉट वार्निंग नाम के इस शख्स को पूरा भरोसा है कि इसी जगह पर अंतरिक्ष से एलियंस पृथ्वी पर उतरते हैं और छिपकर रहते हैं। 

39

उसका कहना है कि एलियंस पृथ्वी के तापमान में कम्फर्टेबल नहीं है। ऐसे में वो इस बेस के अंदर रहते हैं। जब उन्हें रास्ता साफ़ मिलता है तब वो अपने स्पेसशिप से निकलकर पृथ्वी के दूसरे हिस्सों में जाते हैं।  

49

अपनी वेबसाइट पर इस खोज के बारे में स्कॉट ने लिखा कि उसे एलियंस के बेस कैंप का दरवाजा मिल गया है। उसका दावा है कि ये इंडोनेशिया में किसी द्वीप पर है। 

59

उसका कहना है कि इस दरवाजे का मुंह 20 मीटर बड़ा  है, जिससे आसानी से स्पेसशिप अंदर चला जाता है। उसने गूगल अर्थ ओर सर्च करने के लिए कोर्डिनेट भी जारी किये। 1°13'42.00"S 129°48'49.43"E पर आपको भी ये दरवाजा दिख जाएगा। 

69

इसके साथ ही उसने  वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक यूएफओ बाहर आता नजर आ रहा है। शख्स का कहना है कि के यूएफओ बेस कैंप से बाहर आ रहा है क्यूंकि नीचे के सारे दरवाजे बंद है  खुले हैं। 

79

शख्स का कहना है कि ये आइलैंड बिलकुल परफेक्ट प्लेस है एलियंस के रहने के लिए। इस जगह कोई आता-जाता नहीं है। 

89

इस खबर के बाहर आने के बाद सभी काफी हैरान हैं। एक शख्स ने लिखा कि इसके दरवाजे किसी फिल्म की तरह ही खुलते-बंद होते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स ने इसे रेप्टिलोइड्स कहा, जिससे सिलिंड्रिकल शेप के शिप्स आते-जाते हैं। 

99

वहीँ कुछ लोगों ने इसे मात्र फ़िल्मी कहानी बताते हुए वीडियो को एडिटेड बताया। साथ ही स्कॉट को डॉक्टर से मिलने की सलाह दे डाली। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos