Published : May 12, 2020, 04:23 PM ISTUpdated : May 13, 2020, 09:46 AM IST
हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है। इस वायरस की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई। साथ ही करीब 43 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो गये। लेकिन ये वायरस है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा। दुनिया के कई एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि कोरोना के बाद काफी कुछ बदल जाएगा। इसमें मॉल कल्चर से लेकर इंसान की डेली लाइफ तक बदल जाएगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर कोरोना से जुड़ा एक नया फैशन देखने को मिला। यूरोप में कोरोना की वजह से अब लड़कियां बिकिनी नहीं, त्रिकिनी ऑर्डर कर रही हैं। जी हां, ये त्रिकिनी है तो बिकिनी की ही तरह लेकिन इसमें फेस मास्क भी शामिल है। तस्वीरों में देखें कैसे त्रिकिनी का लड़कियों में तेजी से क्रेज बढ़ा है...
सेंट्रल इटली में रहने वाली तीजीआना स्कारमुज़्ज़ो ने त्रिकिनी का ट्रेंड शुरू किया। लॉकडाउन के बाद अपनी बेटियों के साथ उन्होंने कुछ नया करने का सोचा।
28
इस दौरान उन्हें त्रिकिनी का ख्याल आया। उन्होंने कुछ त्रिकिनी डिजाइन किये और उनकी बेटी ने उसे पहन कर फेसबुक पर फोटोज डाल दिए।
38
त्रिकिनी में बिकिनी से मैचिंग फेसमास्क भी रहता है। तीजीआना जो कि एलेक्सा बीचवियर की मालकिन हैं, ने ये क्रिएटिव आइडिया शुरू किया। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
48
लॉकडाउन की वजह से तीजीआना का बिजनेस चौपट हो गया था। लेकिन अब उनके पास त्रिकिनी के कई ऑर्डर्स आ रहे हैं।
58
तीजीआना अब अपने घर के अंदर ही त्रिकिनी बना कर लोगों को सप्लाई कर रही है।
68
तीजीआना की बेटी अपनी मां के क्रिएटिव आइडिया के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए। ये आइडिया तीजीआना को मार्च में आया था। तब से अब तक उनके पास कई ऑर्डर आ चुके हैं।
78
अभी तक सोशल मीडिया पर त्रिकिनी के इन दो डिजाइंस की तस्वीरें वायरल हुई हैं। लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
88
तीजीआना का कहना है कि कोरोना के कारण लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में त्रिकिनी उनके मन को खुश कर रहा है। शायद यही कारण है कि इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई है। सेंट्रल इटली में तीजीआना के बुटीक में आपको इसके कई और वैराइटी मिल जाएंगे। इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News