मां-बेटा नहीं, ये अनोखा कपल जल्द बनने वाला है मियां-बीवी, महिला की गोद में चढ़ KISS कर पाता है मंगेतर

Published : Sep 04, 2020, 03:13 PM ISTUpdated : Sep 04, 2020, 03:14 PM IST

हटके डेस्क: काफी पुरानी कहावत है कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। जब आपको किसी से प्यार को जाए, तो बीच में आने वाली हर दीवार छोटी पड़ जाती है। शायद यही वजह है कि दुनिया में ऐसे कई कपल आपको दिख जाएंगे, जहां रंग, हाइट और कई चीजें छोटी पड़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक कपल ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट अफ्रीका के आईवरि कोस्ट में रहने वाली यूडोकसी याओ गिनीयन म्यूजिशियन ग्रैंड पी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को देखकर एक बार के लिए लगेगा कि ये मां-बेटा हैं। लेकिन दोनों जल्द शादी करने के मूड में हैं। सोशल मीडिया पर यूडोकसी आए दिन अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं। जिसका लोग काफी मजाक बनाते हैं। आइये आपको बताते हैं इस अनोखे कपल की अनोखी लव स्टोरी...   

PREV
18
मां-बेटा नहीं, ये अनोखा कपल जल्द बनने वाला है मियां-बीवी, महिला की गोद में चढ़ KISS कर पाता है मंगेतर

इन दिनों इस कपल की इंस्टाग्राम पर काफी चर्चा है। कर्वी मॉडल यूडोकसी अपने से आधे से भी कम साइज के प्रेमी के साथ रोमांस करती हुई तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं।  

28

यूडोकसी और उनके प्रेमी ग्रैंड पी की इंगेजमेंट हो चुकी है। ग्रैंड पी अपनी मंगेतर से आधे साइज के हैं। लेकिन जब यूडोकसी से इसपर कुछ पूछा जाता है तो उनका जवाब साफ़ होता है कि साइज से कोई फर्क नहीं पड़ता। 

38

इंस्टाग्राम पर यूडोकसी ने लिखा कि दोनों का रिश्ता काफी बेहतरीन चल रहा है। दोनों खुश है और यही सबसे ज्यादा जरुरी बात है। उन्होंने सपोर्टर्स  थैंक्स भी कहा। 
 

48

 सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये कपल क्यूट लगता है तो कुछ इनका मजाक भी उड़ाते हैं। वहीं कुछ इनके रिश्ते को मात्र पब्लिसिटी स्टंट बताते हैं। 

58

यूडोकसी को डर है कि शायद उनके पेरेंट्स शादी के लिए ना मानें। लेकिन दोनों का प्यार उन्हें एक साथ बांधे रखता है और इसी प्यार की उम्मीद में वो जिंदगी बीता रहे हैं। 

68

वहीं यूडोकसी के मंगेतर ग्रैंड पी, जिनका असली नाम Moussa Sandiana Kaba है, को भी लोगों के तानों से फर्क नहीं पड़ता। उन्हें जन्म से ही प्रोजेरिया नाम की एक जेनेटीक बीमारी है जिसकी वजह से उनके ग्रोथ पर असर पड़ा। 

78

अपने साइज और लुक की वजह से कई लोग ग्रैंड पी को कमेंट करते हैं। उनके रिश्ते का मजाक बनाते हैं। लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 

88

उन्होने कहा कि वो अपनी जिंदगी अपने प्लान के हिसाब से ही जियेंगे। बात जहां तक प्यार करने की है तो पब्लिकली दोनों इससे परहेज नहीं करते। 

Recommended Stories