Published : Aug 17, 2020, 02:01 PM ISTUpdated : Aug 17, 2020, 03:20 PM IST
हटके डेस्क: भूत-प्रेत की कई कहानियां आपने सुनी होगी। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक इन पैरानॉर्मल एक्टिविटीज को गलत या काल्पनिक बताते हैं। दूसरे लोग इनपर यकीन करते हैं। कई बार इन भूतों के होने का सबूत भी मिलता है। आपने कई वीडियोज देखे होंगे जिनमें भूत कैद हुए लेकिन लोग इन्हें एडिटेड भी करार दे देते हैं। हालांकि, जो इन्हें खुद एक्सपीरियंस करते हैं, उनके लिए ये किसी डरावने सपने से कम नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर यूके में रहने वाली एक महिला ने अपनी सेल्फी शेयर की और लोगों को वो दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। महिला को सालों से अपने घर में कुछ अजीब लगता था। लेकिन कोई उसकी बात पर यकीन नहीं करता था। लेकिन अब एक सेल्फी के जरिये उसे सबूत मिल गया कि उस घर में भूत मौजूद है।
1 बच्चे की मां ऐलिस मार्टिन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि आखिरकार उसे अब समझ आया कि उसे अपने घर में अजीब सा महसूस क्यों होता था। अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए ऐलिस ने एक तस्वीर भी शेयर की।
27
ऐलिस ने बताया कि उसे कई मौकों पर अपने घर में घबराहट होती थी। चीजें एक जगह से दूसरे जगह पहुंच जाती थी। इसका कारण वो कभी नहीं समझ पाई, लेकिन एक दिन जब उसने अपने बेडरूम में सेल्फी ली तो उसके होश उड़ गए।
37
ऐलिस ने अपने बेटे और पति के साथ अप्रैल के महीने में बेडरूम में सेल्फी ली थी। इसके बाद उसने कई महीनों बाद जब अपनी गैलरी में वो तस्वीर देखी तो उसके दिल की धड़कन रुक सी गई।
47
महिला की नजर उस तस्वीर पर अचानक ही पड़ी। उसमें ऐलिस के साथ उसका बेटा और पति मौजूद थे। लेकिन जब उसने गौर से तस्वीर को देखा तो उसे नजर आया कि पीछे दरवाजे से एक परछाई झांक रही थी।
57
इस परछाई के बाद काफी लंबे थे। इसे देखते ही ऐलिस के होश उड़ गए। उसने बताया कि लंबे समय से उसे अहसास होता था कि उसके साथ घर में कोई और भी रहता है, लेकिन अब इस परछाई ने सारे राज खोल दिए हैं।
67
महिला ने ये सेल्फी को अपनी बहन को फॉरवर्ड किया था जिसने तस्वीर की ब्राइटनेस बढ़ा कर सेल्फी को और क्लियर कर दिया। ब्राइटनेस बढ़ाते ही परछाई की आंखें भी नजर आने लगी।
77
ऐलिस ने बताया कि कई लोगों ने उसकी सेल्फी को देखा। कुछ ने बताया कि ये भूत बुरा नहीं है। वो उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। लेकिन अब उनके लिए उस घर में रहना काफी खतरनाक हो गया है। तस्वीर को देख कई लोग हैरान है तो कई ने इसे भी एडिटेड ही बताया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News