Published : Dec 16, 2020, 12:00 PM ISTUpdated : Dec 16, 2020, 12:39 PM IST
हटके डेस्क: साल 2020 विदा होने पर है। कई लोग इस साल के बस अब गुजर जाने का इंतजार कर रहे हैं। कारण है इस साल हुई ऐसी घटनाएं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस साल कोरोना महामारी ने सभी को तबाह कर दिया। पूरी दुनिया घरों के अंदर कैद हो गई। इस वजह से कई लोग इस साल के जल्द से जल्द गुजर जाने का वेट कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि इस साल में अभी भी लोगों को काफी कुछ देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक वाइल्ड कॉन्सपिरेसी थ्योरी सामने आई है, जिसके बाद सनसनी मच गई है। इस थ्योरी के मुताबिक, 21 दिसंबर को दुनिया खत्म हो जाएगी। इसकी वजह बनेगा अंतरिक्ष में दो ग्रहों के बीच का टकराव। जी हां, एक कॉन्सपिरेसी थियोरिस्ट पॉल बेग्ले ने अचानक 21 दिसम्बर को दुनिया के खत्म हो जाने का दावा कर सनसनी फैला दी है। पॉल अपने सनसनीखेज दावों के लिए ही जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने माया कैलेंडर को पढ़कर इसका दावा किया है।
यूट्यूबर पॉल बेग्ले ने हाल ही में दावा किया कि 21 दिसंबर को दुनिया खत्म हो जाएगी। द सन को दिए एक इंटरव्यू में पॉल ने बताया कि Mayan कैलेंडर के मुताबिक़, पूरी दुनिया के खत्म होने की एक तारीख तय है। अगर चल रहे हालातों पर ध्यान दें तो 21 दिसंबर को दुनिया खत्म हो जाएगी।
27
उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि जुपिटर और सैटर्न काफी नजदीक आ रहे हैं। 21 दिसंबर को दोनों ग्रहों के बीच टकराव हो सकता है। अगर ये दोनों टकरा जाएंगे तो दुनिया तबाह हो जाएगी। अगर इतने नजदीक आकर दोनों ग्रह पास से गुजर जाएंगे तो अगले 500 साल तक ऐसा नहीं होगा।
37
पॉल ने बताया कि इससे पहले दो ग्रहों के बीच टकराव की स्थिति 1623 में सामने आई थी। साथ ही 21 दिसंबर वो तारीख है जब विंटर्स की शुरुआत भी हो रही है। संयोग ही है कि पॉल ने माया कैलेंडर के हवाले से जो तारीख दी है, वो 21 दिसंबर ही है।
47
बात अगर 21 दिसंबर की करें, तो 2012 में भी इसी तारीख को ही दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी हुई थी। लेकिन उस समय ये भविष्यवाणी गलत साबित हुई।
57
अब पॉल ने बताया कि माया 2012 में जो भविष्यवाणी की गई थी, वो असल में आठ साल बाद की थी। उस समय ये भविष्यवाणी कुछ गलत आंकड़ों के कारण सच साबित नहीं हुई थी।
67
पॉल ने कहा कि 21 दिसंबर को जुपिटर और सैटर्न के बीच टकराव होगा और फिर दुनिया तबाह हो जाएगी। पॉल ने कहा कि अंतरिक्ष में ये तारे बेहद चमकीले दिखेंगे। और ये क्रिसमस पर दिखने वाले तारों की तरह ही नजर आएगी।
77
हालांकि, अगर इस भविष्यकर्ता की भविष्यवाणियों पर नजर डालें तो इससे पहले भी उन्होंने कई सनसनीखेज दावे किये थे लेकिन वो सच साबित नहीं हुए। कई लोगों ने इस भविष्यवाणी को भी गलत बताया लेकिन कुछ लोग इससे डर गए हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News