कल रात आसमान से हर घंटे बरसेंगे 25 आग के गोले, घर की छत पर ऐसे लेटेंगे तो दिखेगा अद्भुत नजारा

Published : Oct 20, 2020, 11:18 AM ISTUpdated : Oct 20, 2020, 11:26 AM IST

हटके डेस्क: कोरोना काल में अब लोगों को सिर्फ एलियन और जॉम्बी देखना बाकी रह गया है। साल 2020 में इंसान ने उस हर चीज को देख लिया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। जिन्दा रहने की  जंग में उसे घर में बंद रहना पड़ेगा। बाहर निकलने पर बैन लग जाएगा और स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद हो जाएंगे। इसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन 2020 ने ये सारे दिन दिखा दिए। हर साल के मुकाबले 2020 में अंतरिक्ष में भी कुछ ज्यादा ही हलचल दिखाई दी। कभी दुनिया खत्म होने की खबर आई तो कभी किसी विश्लकाय उल्कापिंड द्वारा पृथ्वी को छूकर निकलने की न्यूज। इस बीच एक बार फिर 21 अक्टूबर यानी कल रात को आसमान में हर घंटे एक के बाद एक 25 शूटिंग स्टार्स गिरेंगे। ये अद्भुत नजारा हर दिन देखने को नहीं मिलता। लेकिन कल रात आप इसे देख पाएंगे। खगोलशास्त्रियों में इसे लेकर उत्साह है... 

PREV
19
कल रात आसमान से हर घंटे बरसेंगे 25 आग के गोले, घर की छत पर ऐसे लेटेंगे तो दिखेगा अद्भुत नजारा

इस हफ्ते अंतरिक्ष प्रेमियों को आसमान में अद्भुत नजारा दिखेगा। 2 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आसमान में टूटते तारों की बरसात दिखाई देगी। 

29

इसमें खासकर कल यानी 21 अक्टूबर को लोगों को हर घंटे करीब 25 टूटते तारे गिरते दिखेंगे। खासकर आधी रात तक। ये नजारा लोगों को 7 नवंबर तक देखने को मिलेगा। 

39

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ब्रह्मांडीय घटना तब होती है जब पृथ्वी धूमकेतु की धारा से होकर गुजरती है। लोगों को ये नजारा आसमान में हर तरफ देखने को मिलेगा लेकिन अगर आप साउथ  ईस्ट की तरफ फोकस रखेंगे तब आपको और ख़ास नजारा देखने को मिलेगा। 

49

खगोलविद ने कहा कि ये उल्काएं 148,000 मील प्रति घंटे की गति से वायुमंडल में जा सकती हैं। लेकिन कुछ सेकंड के लिए आसमान में गैस के निशान छोड़ देती हैं। इससे   इनकी लंबी पूंछ नजर आएगी।  

59

इस नज़ारे को ओरियनॉयड्स नाम दिया गया है। नासा ने ओरियनॉयड्स को वर्ष में सबसे सुंदर वर्षा के रूप में माना है, जो उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में आधी रात के बाद दिखाई देते हैं।

69

नासा ने लोगों को कहा कि अगर वो इस नज़ारे को और साफ देखना चाहते हैं तो एक दम गहरे आसमान की तरफ नजरें गड़ा कर रखें। वो स्ट्रीट लाइट और रोशनी से जितना दूर रहेंगे उतना ही क्लियर नजारा देख पाएंगे।  

79

लोग आसमान से बरसते गोलों को साफ़ देख पाएंगे क्यूंकि अभी मौसम साफ़ है। एस्ट्रोनॉमर्स ने  लोगों से छत या खुली जगह पर पीठ के तरफ से लेटने के बाद अपने पैरों को साउथ ईस्ट की तरफ करके रखने को कहा है। 

89

इसके बाद आपको सिर्फ आसमान की तरफ देखना है। आधी रात तक एक के बाद एक लोगों को हर घंटे करीब 25 टूटते तारे नजर आएंगे। खासकर ये नजारा लोगों को नंगी आँखों से ही बेहद साफ़ दिखाई देगा। ऐसे में बाइनोकुलर्स की जरुरत नहीं होगी। 

99

इन तारों की स्पीड काफी ज्यादा होगी। ऐसे  पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो जाएंगे। बस  गुजरने के बाद ये जो गैस की पूंछ छोड़ जाएंगे उसे लंबे समय तक देखा जा सकता है। 
 

Recommended Stories