हटके डेस्क: प्यार में इंतकाम के कई मामले आपने सुने होंगे। दिल टूटने पर लोग कई बार कुछ ऐसा भी कर देते हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। ब्राज़ील में दिल टूटने के बाद एक आशिक को उसकी प्रेमिका का नए लड़के के साथ रहना इतना नागवार गुजरा कि वो उसका रेप करने पर उतारू हो गया। महिला का एक्स उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लेकिन तभी हाथपाई में महिला ने सेल्फ डिफेन्स के लिए शख्स के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वो सीधे अस्पताल पहुंच गया। महिला ने अपने दांतों से शख्स का प्राइवेट पार्ट चबा डाला। इसके बाद शख्स चीखते हुए सीधे अस्पताल जा पहुंचा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्यार में क्राइम का ये मामला ब्राजील से सामने आया। यहां रहने वाले एक शख्स को अपनी पूर्व प्रेमिका का रेप करने की कोशिश करने के आरोप में जेल भेजा गया। लेकिन उससे पहले उसे आईसीयू में एडमिट करना पड़ा।
28
जानकारी के मुताबिक, ब्राजील के पीओई में एक महिला के घर अचानक उसका पूर्व प्रेमी घुस आया। वो सीधे महिला के बेडरूम पहुंचा, जहां वो अपने करंट ब्वॉयफ्रेंड के साथ सोई थी।
38
आरोपी ने अपने कपड़े उतारे और महिला के बेड पर चढ़ गया। उसने महिला पर अटैक कर दिया। महिला और उसका प्रेमी दोनों ही आरोपी से भिड़ गए लेकिन वो महिला का रेप करने की कोशिश करता रहा।
48
महिला के मुताबिक, इस दौरान अचानक वो नीचे गिर गई। उसका चेहरा आरोपी के प्राइवेट पार्ट के पास चला गया। अपने सेल्फ डिफेन्स में उसने आरोपी के प्राइवेट पार्ट को दांत से जोर से काट डाला।
58
इस हमले के बाद आरोपी चीखते हुए वहां से भागा। वो सीधे अस्पताल पहुंचा जहाँ उसे आईसीयू में एडमिट करना पड़ गया। आरोपी के टेस्टिकल्स इस हमले में अलग हो गए, जिसकी वजह से उसकी सर्जरी करनी पड़ी।
68
पुलिस को जब मामले की जानकारी दी गई तो उसने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला ने इस अटैक को सेल्फ डिफेन्स का नाम देते हुए खुद को रेप से बचाने का तरीका बताया।
78
वहीं आरोपी ने अपनी सफाई में कहा कि उसे महिला ने ही मिलने को बुलाया था। वो उसका रेप नहीं कर रहा था। जानते हुए महिला ने उसपर अटैक किया।
88
लोकल मीडिया के अनुसार अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है। वो शख्स के मेडिकल एग्जामिनेशन के खत्म होने का इन्तजार कर रही है। इसके बाद ही पुलिस कोई फैसला ले पाएगी।