पास जाते ही जिंदा हो उठी 'बांस की बल्ली', दो साल से लापता इस हाल में समुद्र में तैर रही थी महिला

Published : Sep 30, 2020, 12:24 PM IST

हटके डेस्क: कहते हैं ना कि जिंदगी और मौत भगवान के हाथ होता है। आप चाहें तो मौत को गले लगाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन अगर भगवान की मंजूरी नहीं है तो मौत आपको छूकर गुजर जाएगा। अपनी जिंदगी से तंग आकर एक महिला ने जान देने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। दो साल से लापता ये महिला समुद्र में ही तैरती मिली। उसे जिंदा देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ। उसकी हालत बेहद खराब थी। मेडिकल टीम ने उसे हायपोथर्मिया से ग्रस्त बताया। लेकिन उसकी सांसें चल रही थी। वो जिंदा थी। इसे लोग चमत्कार ही बता रहे हैं। आइये आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला... 

PREV
17
पास जाते ही जिंदा हो उठी 'बांस की बल्ली', दो साल से लापता इस हाल में समुद्र में तैर रही थी महिला

ये मामला कोलंबिया से सामने आया। यहां समुद्र में एक महिला को पानी के ऊपर तैरते पाया गया। महिला बीते दो सालों से लापता थी। दो साल से महिला का अपने परिवार से कोई कांटेक्ट नहीं था। 

27

परिवार ने दो साल में महिला के जिंदा होने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन 26 सितंबर को अचानक लोगों की नजर एक महिला पर पड़ी जो समुद्र के पानी में तैर रही थी। 

37

महिला को समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरे ने सबसे पहले देखा। रोलांडो विसबल ने आठ घंटे उसे जहाज में लादकर किनारे तक पहुंचाया। 

47

मछुआरे ने बताया कि उसे पहले लगा कि समुद्र में बांस की बल्ली तैर रही है। लेकिन जब नजदीक जाकर देखा तो अचानक उसके हाथ हिलने लगे। इसे देख वो घबरा गया। 

57

इसके बाद रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने जहाज से महिला को बाहर निकाला। महिला की पहचान 46 साल की एंजेलिका गैटन के रूप में हुई। वो बेहद कमजोर थी। 
 

67

मेडिकल टीम ने उसे हायपोथर्मिया से ग्रस्त बताया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद महिला ने अपनी कहानी लोगों को बताई।

77

 महिला ने बताया कि उसका पति उसे काफी मारता था। 20 साल घरेलू हिंसा झेलने के बाद उसने घर से भागने का फैसला किया था। हालांकि जब इस बारे में घरवालों को जानकारी दी गई तो उन्होंने हिंसा की बात को नकार दिया। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories