Published : Jul 20, 2020, 11:40 AM ISTUpdated : Jul 20, 2020, 03:25 PM IST
हटके डेस्क: प्यार में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। कपल के बीच इस नोकझोंक से प्यार बना रहता है। हालांकि, कुछ कपल इस लड़ाई से इतने त्रस्त हो जाते हैं कि वो रिश्ता ही खत्म कर देते हैं। आपको ऐसा लगता होगा कि अगर कपल के बीच लड़ाइयां ना हो तो वो खुश रहते होंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ ऐसे भी मामले सामने आते हैं जिसमें लड़ाई ना होने के कारण भी रिश्ते खत्म हो जाते हैं। अब जरा टेक्सास में रहने वाली इस महिला को ही देख लीजिये। इस महिला ने अपने प्रेमी की गोली मार दी क्यूंकि उसका प्रेमी उससे बहस नहीं करता था। प्रेमी को गोली मार महिला वहां से रफूचक्कर हो गई। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
लुसिआना में रहने वाली 29 साल की जेनलीशा लॉरेंस को पुलिस तलाश कर रही है। उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। महिला ने अपने प्रेमी के सिर पर गोली मार दी और फरार हो गई।
27
महिला पर सेकंड डिग्री मर्डर का इल्जाम लगा है। बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को सुबह 7:30 में महिला ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
37
मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां 34 साल के शख्स को घायल देखा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
47
बताया जा रहा है कि ये कपल काफी समय से उस एरिया में साथ रह रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि आए दिन महिला के चीखने की आवाज आती थी।
57
पड़ोसियों ने बताया कि महिला का प्रेमी काफी सुलझा हुआ शख्स था। वो चीखती महिला को कभी पलटकर जवाब नहीं देता था।
67
लोगों का कहना है कि चूंकि प्रेमी झगड़ा नहीं करता था, इसलिए महिला और ज्यादा लड़ती थी। चूंकि शख्स लड़ता नहीं था, इस कारण महिला ने चिढ़कर प्रेमी को गोली मार दी।
77
प्रेमी को गोली मार महिला वहां से भाग निकली। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। कहा जा रहा है कि क्राइम के बाद महिला अपने बर्थ प्लेस टेक्सास चली गई है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News