मोबाइल चलाने के कारण काटना पड़ा महिला का हाथ, मैसेज भेजते-भेजते हाथों का हो गया था खौफनाक हाल

हटके डेस्क: आज के समय में लोगों का ज्यादातर समय मोबाइल फोन में बीतता है। अपनों से मिलने-जुलने की जगह लोग अब वर्चुअल तरीके से एक-दूसरे से संपर्क में रहना पसंद करते हैं। फिलहाल तो कोरोना की वजह से इसमें और भी ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। लेकिन क्या कभी फोन चलाते हुए आपने सोचा है कि इस कारण आपको विकलांग भी होना पड़ सकता है? नहीं ना... आयरलैंड में रहने वाली एक महिला ने भी कभी ऐसा नहीं सोचा था। लेकिन ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने के कारण उसे अपना एक हाथ कटवाना पड़ा। फोन पर मैसेज टाइप करते रहने के कारण उसके हाथ का ऐसा खौफनाक हाल हो गया कि आखिरकार उसे अपनी जान बचाने के लिए हाथ कटवाना पड़ा। खुद इस महिला ने लोगों को अवेयर करने के लिए अपनी स्टोरी सबके साथ शेयर की है...  

Asianet News Hindi | Published : Jul 22, 2020 4:27 AM IST / Updated: Jul 22 2020, 02:11 PM IST

110
मोबाइल चलाने के कारण काटना पड़ा महिला का हाथ, मैसेज भेजते-भेजते हाथों का हो गया था खौफनाक हाल


आयरलैंड में रहने वाली 35 साल की एमी लौरी ने अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर की। इसमें ज्यादा मोबाइल चलाने की वजह से जो हुआ, वो वाकई हैरान करने वाला है।

210

मी ने बताया कि नवंबर 2018 में उसने ध्यान दिया कि उसके हाथों में सूजन है। उसकी हथेली में सूजन नजर आ रही थी। एमी को लगा कि ज्यादा फोन चलाने की वजह से ऐसा हुआ होगा। इसके बाद उसने इसे इग्नोर कर दिया। 
 

310

एक साल तक उसके राइट हैंड में ये सूजन रही। तब जाकर एमी ने डॉक्टर से मिलने का फैसला किया। एमी ने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ली और उनसे मिलने पहुंची। 

410

जब एमी की बायोप्सी की गई तो पता चला कि उसे कैंसर है। हाथों में हुई सूजन इसी कैंसर  के कारण था। 
 

510

डॉक्टर्स ने रिपोर्ट देख एमी को बताया कि ये कैंसर उसके हाथ से होते हुए पूरे शरीर  फ़ैल रहा है। इसलिए रोकने के लिए हाथ को काटना पड़ेगा। 
 

610

अपनी जान बचाने के लिए एमी को अपने हाथों को कटवाना पड़ा। एमी बताती हैं कि वो समय काफी मुश्किल था। हर सुबह जब उठती थी तो अपने कटे हाथ को देखकर काफी रोती थी।  
 

710

एमी ने बताया कि शुरुआत में वो और उसके पति इस बात पर काफी मजाक उड़ाते थे कि मोबाइल पर मैसेज भेजने के कारण हाथ का ऐसा हाल हुआ है। लेकिन दोनों को क्या पता था की ये कैंसर का साइन था। 

810

एक साल तक इग्नोर करने के बाद एमी डॉक्टर के पास तब गई जब उसके हाथ में हुए फोड़ों में दर्द होने लगा। शुरुआत में डॉक्टर्स भी कन्फ्यूज थे कि ये फोड़े क्यों हो रहे हैं। लेकिन एमआरआई के बाद सर्जरी का फैसला लिया गया।  

910

सर्जरी के बाद अब एमी अपने हर काम के लिए पति पर देपेंद करती हैं। एमी के हसबैंड ने इस मुश्किल समय में उसका काफी साथ दिया।  
 

1010

एमी ने बताया कि उसे इसका काफी गहरा सदमा लगा था। इससे उबरने में उसे काफी समय लगा।  लेकिन अब यही उसकी जिंदगी है। साथ ही उसने लोगों से बॉडी में आए किसी बदलाव को हलके में ना लेने की सलाह दी। उसने कहा कि अगर आपको कुछ अलग लग रहा है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। इग्नोर करना महंगा पड़ सकता है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos